बरेली: कैंसर सेल्स को क्षतिग्रस्त करती है रेडियोथरेपी- डॉक्टर
बरेली, अमृत विचार। कैंसर देश की प्रमुख ज्वलंत बीमारियों में शामिल है। विभिन्न तरह के कैंसर से मरीज दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं लेकिन अब हर गंभीर कैंसर का इलाज संभव है। सिविल लाइंस स्थित होटल में शनिवार को नाक-कान-गला रोग और दंत रोग चिकित्सकों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली से …
बरेली, अमृत विचार। कैंसर देश की प्रमुख ज्वलंत बीमारियों में शामिल है। विभिन्न तरह के कैंसर से मरीज दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं लेकिन अब हर गंभीर कैंसर का इलाज संभव है। सिविल लाइंस स्थित होटल में शनिवार को नाक-कान-गला रोग और दंत रोग चिकित्सकों की गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इसमें दिल्ली से आए डा. राबिन खोसा ने बताया कि रेडियोथेरेपी के जरिये कैंसर सेल्स के डीएनए को क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है। इससे कैंसर आसपास के अंगों में नहीं फैलता है। डॉ. तपस्विनी प्रधान ने कहा कि आज के समय में सिर और नाक के ट्यूमर का पूरी तरह से निदान संभव हो गया है। बस उपचार सही समय पर मिलना चाहिए। इस मौके पर डा. अनूप आर्या, डा. पुनीत लुनियाल, डा. नितिन अस्थाना, डा. गौरव गर्ग, डा. रवि सक्सेना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: डॉक्टरों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, शासन तक पहुंचा मामला
