कानपुर: खुद की जमीन कब्जों को छुपा रहा नगर निगम, ब्योरा मांगने के बाद भी नहीं गया सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। सरकारी जमीन को भूमाफिया के कब्जे से छुड़ाने के लिए शासन और प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन सभी सरकारी विभागों से अवैध कब्जे का विवरण मांग रहा है। लेकिन नगर निगम की ओर से अब तक कोई विवरण प्रशासन को नहीं सौंपा गया है। नगर निगम की …

कानपुर। सरकारी जमीन को भूमाफिया के कब्जे से छुड़ाने के लिए शासन और प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन सभी सरकारी विभागों से अवैध कब्जे का विवरण मांग रहा है। लेकिन नगर निगम की ओर से अब तक कोई विवरण प्रशासन को नहीं सौंपा गया है।

नगर निगम की करोड़ों की भूमि पर लोग अवैध कब्जे किए हुए हैं। इस संबंध में कई दफा कलेक्ट्रेट से सूचना मांगी गई है। बताया गया कि नगर निगम विभाग के अफसरों ने अब तक अवैध कब्जे को लेकर कोई विवरण नहीं सौंपा है।

शहर में 45 हेक्टेयर भूमि पर भूमाफिया काबिज हैं। विभिन्न क्षेत्रों में स्थित इन भूखंडों की कुल कीमत चार अरब रुपये से अधिक है। प्रशासन ने सभी विभागों को सूची मांगी है कि कहां और कितनी भूमि पर कब्जा है। इसको लेकर सभी विभागों को फोन कर ब्योरा मांगा जाता है। बताया गया कि नगर निगम विभाग के अफसर काबिज भूमि का ब्योरा देने में कोताही बरत रहे हैं। कई दफा संपर्क करने के बाद भी विभाग ने अब तक कोई जानकारी प्रशासन को मुहैया नहीं करायी है।

सिंचाई विभाग की 27.838 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा

प्रशासन का मिली विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा सिंचाई विभाग की जमीन पर भूमाफिया का कब्जा है। आंकड़े बताते हैं कि कुल 45.4571 हेक्टेयर जमीन में से 27.838 हेक्टेयर तो सिर्फ सिंचाई विभाग का है। सिंचाई विभाग के अफसर बताते हैं कि काबिज जमीनों को खाली कराए जाने का अभियान चल रहा है।

कितनी कब्जे में हैं जमीन

विभाग———-जमीन
सिंचाई विभाग—–27.838
घाटमपुर नगर पालिका-17.3591
राजस्व विभाग——13
बिठूर नगर पंचायत— 0.255
आवास विकास—–0.005

कोट-

अवैध कब्जे का ब्योरा सभी विभागों से मांगा गया है। काबिज भूमाफिया पर कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम विभाग अपने स्तर से भी कार्रवाई करता रहता है। नगर निगम ने अब तक अवैध कब्जेदारों का विवरण नहीं भेजा तो उनसे जवाब मांगा जाएगा।– विशाख जी, डीएम

पढ़ें-अयोध्या : निगम में शामिल नए 41 गांवों की जमीन पर भू-माफिया ने लगायी निगाहें, गठजोड़ से करेंगे बड़ा खेल

संबंधित समाचार