बहराइच : ग्रामीण के घर की देहरी पर बैठ गया अजगर, वन कर्मियों ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले बंगला चक गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान में रविवार को अजगर घुस गया। इसके बाद वह डेहरी पर बैठ गया। फुफकारने की आवाज पर घर के लोगों ने सांप देखा। वन कर्मी सूचना पाकर पहुंच गए। सांप को जंगल में छोड़ दिया गया है। रिसिया विकास खंड क्षेत्र के ग्राम …

बहराइच, अमृत विचार। जिले बंगला चक गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान में रविवार को अजगर घुस गया। इसके बाद वह डेहरी पर बैठ गया। फुफकारने की आवाज पर घर के लोगों ने सांप देखा। वन कर्मी सूचना पाकर पहुंच गए। सांप को जंगल में छोड़ दिया गया है।

रिसिया विकास खंड क्षेत्र के ग्राम बांगलाचक गांव निवासी गोपाल जायसवाल पुत्र रामेश्वर रविवार को खाना खाने के बाद चारपाई पर लेटे थे। तभी घर की महिलाओं ने मकान से किसी जानवर के फुफकारने और तेज सांस लेने की जानकारी दी। इस पर गोपाल घर के अंदर गए तो मकान में अनाज रखने वाले डेहरी पर अजगर बैठा दिखा।

इस पर वन कर्मियों को सूचना दी गई। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर अजगर को काबू में किया। इसके बाद उसे बोरे में भरकर जंगल में छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि अजगर लगभग 20 से 25 किलो वजन का था।

यह भी पढ़ें –उन्नाव: विकास कार्यों की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग, 10 दिन का मिला आश्वासन

संबंधित समाचार