फतेहपुर: युवक ने नाबालिग को होटल में ले जाकर किया रेप, धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव, मुकदमा दर्ज
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक दिल देहला देने वाला मामला सामने आया हैं। यहां एक मुस्लिम युवक ने नाबालिग लड़की का पहले अपहरण किया और फिर बाद में होटल ले जाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। रेप करने का बाद युवक ने नाबालिग के धर्म परिवर्तन कर शादी का …
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक दिल देहला देने वाला मामला सामने आया हैं। यहां एक मुस्लिम युवक ने नाबालिग लड़की का पहले अपहरण किया और फिर बाद में होटल ले जाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।
रेप करने का बाद युवक ने नाबालिग के धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने लगा। जब युवती ने धर्म परिवर्तन और शादी का विरोध किया तब युवक ने उसके पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी। मामले को लेकर जब पीड़ित के पिता ने तहरीर की पुलिस ने नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
आपको बता दें कि फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहां मोबिन नाम के मुस्लिम युवक पर आरोप है कि वह अपने एक साथी की मदद से कोचिंग पढ़ाने गई नाबालिग हिन्दू लड़की का अपहरण कर लखनऊ बाईपास स्थित एक होटल में ले गया।
होटल के एक रूम में लड़की को बंधक बनाकर रेप किया। इसके बाद नाबालिग लड़की को डरा धमकाकर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। मुस्लिम धर्म अपनाकर निकाह नहीं करने पर उसने लड़की के पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी फरार
मामले को लेकर जब पिता ने तहरीर दी तब पुलिस ने नाबालिग लड़की का मोबाइल नंबर ट्रेस कर होटल से लड़की को सकुशल बरामद कर लिया जबकि आरोपी मोबिन मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने इस मामले में विश्व हिन्दू परिषद के दखल के बाद आरोपी मोबिन और होटल मालिक के खिलाफ मु0अ0सं- 584/2022 आईपीसी की धारा 363, 366-A, 342, 354-ख, 376, 511, 506, 295-A, 7,8 पाक्सो एक्ट, धर्म परिवर्तन की धारा 3, 5 (1) के तहत मुकदमा दर्ज कर नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
