बिजनौर: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर /नगीना, अमृत विचार। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दिल्ली जाते समय गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के विरोध में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सीओ सर्किल क्षेत्र के थानों पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। राकेश टिकैत की रिहाई होने के बाद धरना समाप्त हुआ। भारतीय किसान …

बिजनौर /नगीना, अमृत विचार। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दिल्ली जाते समय गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के विरोध में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सीओ सर्किल क्षेत्र के थानों पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। राकेश टिकैत की रिहाई होने के बाद धरना समाप्त हुआ।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही वह गाजीपुर बोर्डर पर पहुंचे उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई। तहसील अध्यक्ष वीर सिंह डबास व बलजीत सिंह के नेतृत्व में कोतवाली देहात, नगीना देहात रायपुर व बढ़ापुर थानों पर धरना शुरू हो गया।

टिकैत के रिहा होने के बाद उन्होंने ऐलान किया कि सभी थानों पर चल रहे धरने समाप्त कर दिया जाए। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। नहटौर में संजीव चौधरी के नेतृत्व में थाने का घेराव करते हुए नारेबाजी की तथा कुछ देर के बाद जब पुलिस ने चौधरी राकेश टिकैत को रिहा कर दिया तो उसके बाद सभी कार्यकर्ता धरना समाप्त कर अपने अपने घरों को लौट गए ।

हीमपुर दीपा में राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर संगठन के युवा जिला उपाध्यक्ष वरुण गुज्जर की अगुवाई में कार्यकर्ता थाने के गेट पर धरना देकर बैठ गए और टिकैत की रिहाई को लेकर प्रदर्शन किया। कुछ देर बाद रिहाई की सूचना मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनआधे घंटे बाद समाप्त कर दिया। धरना प्रदर्शन में वरुण गुर्जर अनंगपाल रोहतास राठी कल्याण सिंह अनंगपाल लक्ष्मण सिंह अरुण चौधरी सत्यपाल सिंह आदि की मौजूदगी रही।

ये भी पढ़ें:- संभल : दुबई से सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार