योगी के मंत्री का बड़ा बयान, कहा- मुलायम परिवार की कलह में भाजपा को कोई रूचि नहीं
इटावा। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मुलायम परिवार में चल रहे घमासान में कोई रूचि नहीं है। सिचाई विभाग के प्रशासनिक भवन में पत्रकारों से बातचीत में जयवीर सिंह ने रविवार को कहा “वो महान परिवार है ऐसे ही महान परिवार में कंस दुर्योधन जैसी …
इटावा। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मुलायम परिवार में चल रहे घमासान में कोई रूचि नहीं है। सिचाई विभाग के प्रशासनिक भवन में पत्रकारों से बातचीत में जयवीर सिंह ने रविवार को कहा “वो महान परिवार है ऐसे ही महान परिवार में कंस दुर्योधन जैसी महानता की बाते होती है, उस महान परिवार को लेकर हम लोगो की तरफ से टिप्पणी नहीं होगी।”
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 2024 के संसदीय चुनाव में विपक्ष के एकजुट होने के सवाल पर जयवीर सिंह ने कहा कि 2019 में विपक्ष एकजुट हो चुका है जिसका नतीजा सबके सामने आ चुका है, पूरे विपक्ष का सफाया हुआ है। उन्होंने दावा किया कि 2024 में भाजपा का एक लक्ष्य कम से कम 55 फ़ीसदी वोट हासिल करना है। विपक्ष को मात्र 40 और 45 फ़ीसदी वोट ही हासिल होगा हो सकता है कि इसमें भी वोट भाजपा को मिले।
उन्होंने कहा कि 2024 के संसदीय चुनाव भाजपा यूपी में 75 से अधिक सीटें जीतेगी, अगर ईश्वर ने चाहा तो क्लीन स्वीप भी करेगे ।
भाजपा 24 घंटे चुनावी तैयारी में रहती है। भाजपा 50 फीसदी से अधिक वोट अपने बल पर हासिल करेगी बचे हुए भी वोटो भी भाजपा को अच्छी तादात में वोट मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जोड़ी का देश प्रदेश में कोई विकल्प नहीं है। यह जोड़ी लंबे समय तक काबिज रहेगी। सैफई परिवार के खिलाफ उनसे ज्यादा कोई नही लड़ा है।
यह भी पढ़ें:-कल्याण के कार्यकाल में पड़ी सुशासन की नींव आज समग्र विकास का आधार: सीएम योगी
