बहराइच: बाग में बकरी जाने को लेकर दो समुदाय में जमकर चले लाठी-डंडे और तलवार, 21 घायल
बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के लौकिहा गांव में रविवार को बाग में बकरी जाने को लेकर दो समुदाय में मारपीट शुरू हो गई। अल्पसंख्यक समुदाय की ओर से लाठी डंडे और तलवार से हमला किया गया। जिसमें 21 लोग घायल हुए हैं। चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस समुदाय विशेष …
बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के लौकिहा गांव में रविवार को बाग में बकरी जाने को लेकर दो समुदाय में मारपीट शुरू हो गई। अल्पसंख्यक समुदाय की ओर से लाठी डंडे और तलवार से हमला किया गया। जिसमें 21 लोग घायल हुए हैं। चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस समुदाय विशेष के 31 नामजद और अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया है। गांव में पुलिस तैनात है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लौकिहा राय बोझा मुस्लिम बाहुल्य गांव है। गांव निवासी विनोद वर्मा पुत्र हरीराम का बाग है। हरी राम के बाग में गांव निवासी इसरार पुत्र अब्दुल अजीज की बकरी फसल चर रही थी। जिसका विनोद ने विरोध किया। इससे इसरार नाराज हो गया। वह अपने सैकड़ों साथियों के साथ लाठी डंडे और तलवार लेकर पहुंच गया। सभी को मारने लगे। मारपीट में एक पक्ष से 21 लोग घायल हुए हैं।

सूचना पाकर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी जंग बहादुर यादव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने भी मौका मुआयना कर ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विनोद वर्मा की तहरीर पर 31 नामजद और अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात है।
बलवा और एससी एसटी एक्ट में मुकदमा
प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि एक पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। क्योंकि सभी ने बहुसंख्यक समाज के लोगों पर चढ़ाई कर हमला किया है। सभी पर एसी एसटी एक्ट, प्राण घातक हमला, बलवा फैलाने समेत 10 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ : तीन साल बाद पुलिस कमिश्नर को याद आया सीएम योगी का फरमान
