बरेली: स्वच्छ जल…12 माह में टंकी की नींव रखी, सड़कों की कर दी दुर्दशा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जल जीवन मिशन योजना के तहत केंद्र सरकार गांव-गांव में प्रत्येक घर तक पाइप लाइन बिछवाने के साथ टंकी लगवा लोगों को स्वच्छ जल मुहैया कराने की कोशिश में है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही इस मंशा को पलीता लगा रही है। ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रविवार को अमृत विचार की …

बरेली, अमृत विचार। जल जीवन मिशन योजना के तहत केंद्र सरकार गांव-गांव में प्रत्येक घर तक पाइप लाइन बिछवाने के साथ टंकी लगवा लोगों को स्वच्छ जल मुहैया कराने की कोशिश में है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही इस मंशा को पलीता लगा रही है। ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पाइप लाइन बिछाए जाने के बाद खुदी पड़ीं सड़कें ।

रविवार को अमृत विचार की टीम ने बिथरी चैनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अहलादपुर में जल जीवन मिशन के कार्यों की स्थिति परखी। यहां 12 महीने से सिर्फ पानी की टंकी बनने वाले स्थान की चहारदीवारी ही बनी। टंकी निर्माण की नींव रखी जा रही है। पेयजल लाइन बिछाने के लिए पंचायत की अधिकांश सड़कें खोदी गईं, लेकिन जिम्मेदारों ने लाइन बिछाने के बाद सड़कों को क्षतिग्रस्त हालत में छोड़ दिया। ये सड़कें अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई हैं। गड्ढों वाली सड़कों पर बारिश में चलना मुश्किल हो गया है। रात में लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

ग्राम पंचायत अहलादपुर की करीब 7500 आबादी है। लगभग 530 घर हैं। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना पहुंचाने की कवायद के चलते टंकी बनाई जा रही है। एक साल पहले टंकी का निर्माण शुरू हुआ। अब तक मात्र एक कमरा और चहारदीवारी ही बनी है। पानी की टंकी बनाने के लिए खोदाई करने के बाद फाउंडेशन बनाई जा रही है।

टंकी का महज पांच फीसदी काम हुआ है, जबकि हर घर नल लगाने काे पाइप लाइन बिछाना शुरू कर दिया है। इससे गांव की अधिकतर सड़कें खोद दी गई हैं। सड़कें खोदे जाने के बाद उनकी मरम्मत कराना तो दूर, उन्हें समतल तक नहीं कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क खोदकर उनकी और दुर्दशा कर दी गई। कार्यदायी संस्था लापरवाही बरत रही है।

ग्राम पंचायतों में हर घर नल योजना के तहत कार्य तेजी से किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कार्यदायी संस्था की ओर से शिथिलता बरती जा रही है तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा धर्मेंद्र कुमार, डीपीआरओ।

यह भी पढ़ें- बरेली: भाजपा नेता पर युवती ने छेड़खानी का लगाया आरोप, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार