बरेली: आठ अस्पतालों में कोविड मॉकड्रिल, 2 मिनट में मरीज वार्ड में शिफ्ट
बरेली, अमृत विचार। कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। शासन के आदेश पर रविवार को जिले के आठ सरकारी अस्पतालों व निजी मेडिकल कॉलेजों में कोविड मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। पूर्वाह्न 11 बजे कोविड मॉकड्रिल 300 बेड अस्पताल में शुरू हुई। कोरोना फ्लू कार्नर से मरीज संक्रमित आने के बाद 108 एंबुलेंस को …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। शासन के आदेश पर रविवार को जिले के आठ सरकारी अस्पतालों व निजी मेडिकल कॉलेजों में कोविड मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। पूर्वाह्न 11 बजे कोविड मॉकड्रिल 300 बेड अस्पताल में शुरू हुई। कोरोना फ्लू कार्नर से मरीज संक्रमित आने के बाद 108 एंबुलेंस को कॉल की गई। 3 मिनट में एंबुलेंस कोरोना फ्लू कार्नर पहुंच गई।
मरीज को इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया। जहां 11 बजकर 10 मिनट में मरीज पहुंचा और सिर्फ 2 मिनट में मरीज को वार्ड में भर्ती कर दिया गया। एडी हेल्थ डा. दीपक ओहरी व प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. वागीश वैश्य ने मॉकड्रिल का नेतृत्व किया। एडी हेल्थ ने बताया कि मॉकड्रिल सफल हुई है। कोविड का प्रकोप अभी थमा नहीं है। लोगों से अपील है कि कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन करते रहें।
यह भी पढ़ें- बरेली: सुबह-शाम टहलने आने वालों के लिए गांधी उद्यान का बंद गेट खुलेगा- नगर आयुक्त
