​​JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस परीक्षा का एडमिट कार्ड इस डेट को होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिन छात्र-छात्राओं ने जेईई एडवांस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल जेईई की इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। जिन्हें छात्र-छात्राएं ऑफिशियल साइट jeeadv.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें इस परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त को किया जाएगा। जेईई …

जिन छात्र-छात्राओं ने जेईई एडवांस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल जेईई की इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। जिन्हें छात्र-छात्राएं ऑफिशियल साइट jeeadv.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें इस परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त को किया जाएगा।

जेईई एडवांस 2022 परीक्षा 28 अगस्त को आयोजित होगी। ये परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पेपर एक सुबह की पाली में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जबकि पेपर दो दोपहर की पाली में आयोजित होगा। ये परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

ये हैं जरूरी तारीखें

  • पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत की तारीख: 8 अगस्त 2022
  • पंजीकरण प्रक्रिया की समाप्ति की तारीख: 11 अगस्त 2022
  • आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तारीख: 12 अगस्त, 2022
  • परीक्षा के प्रवेश पत्र की उपलब्धता: 23 अगस्त से 28 अगस्त 2022
  • जेईई एडवांस 2022 परीक्षा की तारीख: 28 अगस्त 2022
  • प्रोविजनल आंसर की जारी होने की तारीख: 3 सितंबर 2022
  • फाइनल आंसर की जारी होने तारीख: 11 सितंबर 2022
  • जेईई एडवांस 2022 के रिजल्ट जारी होने की तारीख: 11 सितंबर 2022

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक देखें।
स्टेप 3: अब उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार का जेईई एडवांस 2022 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर होगा।
स्टेप 5: अब अभ्यर्थी एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।
स्टेप 6: अंत में उम्मीदवार एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें।

ये भी पढ़ें- CUET Admit Card 2022: सीयूईटी पीजी 2022 परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

 

संबंधित समाचार