सुप्रीम कोर्ट ने AIFF की प्रशासक समिति को किया बर्खास्त, कहा- भारत में होना चाहिए अंडर-17 फीफा विश्व कप
नई दिल्ली। फीफा (FIFA) बैन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की। जिसमें कोर्ट ने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (AIFF) की प्रशासक समिति को बर्खास्त कर दिया है, साथ ही अंडर-17 विश्व कप भारत में कराने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह FIFA द्वारा AIFF के निलंबन को …
नई दिल्ली। फीफा (FIFA) बैन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की। जिसमें कोर्ट ने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (AIFF) की प्रशासक समिति को बर्खास्त कर दिया है, साथ ही अंडर-17 विश्व कप भारत में कराने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह FIFA द्वारा AIFF के निलंबन को रद्द करने, भारत में अंडर -17 फीफा विश्व कप आयोजित कराने और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भारत की टीमों की भागीदारी की अनुमति देने के लिए आदेश पारित कर रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने ऑल इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन का कामकाज संभालने का जिम्मा एसोसिएशन के महासचिव को दिया है, साथ ही अपनी तरफ से नियुक्त प्रशासक समिति का काम पूरा हो जाने की बात कही।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 28 अगस्त को होने वाले चुनाव को 1 हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया है। फीफा ने प्रशासक समिति की नियुक्ति को बाहरी दखल बताते हुए AIFF की सदस्यता निलंबित कर रखी है। इससे भारत में अंडर 17 महिला विश्वकप का आयोजन मुश्किल में पड़ गया है। सरकार ने फीफा से बात करने के बाद कोर्ट से अनुरोध किया था कि प्रशासक कमिटी को हटा कर जल्द से जल्द चुनाव करवाया जाए। इससे AIFF का निलंबन रद्द हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- ‘महापंचायत’ में भाग लेने के लिए सैकड़ों किसान दिल्ली पहुंचे, सिंघु बॉर्डर से जंतर-मंतर तक कड़ा पहरा
