अयोध्या : उपचारात्मक शिक्षा से सवरेंगे राजकीय स्कूलों के कमजोर छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय विद्यालयों में कमजोर छात्रों के लिए अलग से पढ़ाई की व्यवस्था होगी।सभी राजकीय विद्यालयों में उपचारात्मक शिक्षा कार्यक्रम संचालित किए जाने का निर्देश दिया गया है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत संचालित कार्यक्रम में हर विद्यालय के 20 प्रतिशत सबसे कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए अलग से …

अयोध्या, अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय विद्यालयों में कमजोर छात्रों के लिए अलग से पढ़ाई की व्यवस्था होगी।सभी राजकीय विद्यालयों में उपचारात्मक शिक्षा कार्यक्रम संचालित किए जाने का निर्देश दिया गया है।

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत संचालित कार्यक्रम में हर विद्यालय के 20 प्रतिशत सबसे कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए अलग से शिक्षा की व्यवस्था कराकर उन्हें मुख्य धारा में लाया जाएगा। डीआईओएस राजेन्द्र पांडेय ने बताया कि मास्टर ट्रेनर्स के लिए सभी राजकीय विद्यालयों से विषयवार शिक्षकों की सूची उनके नाम व ई-मेल आईडी सहित मांगी जा रही है। यह सूची राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान कार्यालय को प्रेषित कर दी जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा अभियान के संयुक्त निदेशक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत राजकीय विद्यालयों के कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं को वर्ष 2022-23 में उपचारात्मक शिक्षा प्रदान किया जाना है। इसके लिए विषयवार मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जाना है। उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए शिक्षकों की सूची प्रेषित करनी है। पत्र में यह भी कहा गया है कि जुलाई से नया सत्र शुरू हो गया है। अगस्त के अंतिम सप्ताह में प्री टेस्ट कराया जाना प्रस्तावित है।

जनपद के 22 स्कूलों में चलेगा अभियान
जिले के 22 राजकीय विद्यालयों में उपचारात्मक शिक्षा अभियान संचालित होगा। इसमें दो राजकीय इंटर कॉलेज व 20 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हैं। यह विद्यालय यूपी बोर्ड द्वारा संचालित हैं।

यह विषय होंगे शामिल
कक्षा नौ व 10- हिन्दी, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान
कक्षा 11 व 12- हिन्दी, गणित, अंग्रेजी, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान

यह भी पढ़ें –बरेली: गर्भवती महिला को दबंगों ने पीटा, परिजनों की एसएसपी की शिकायत

संबंधित समाचार