लोगों को कश्मीर में आतंकवाद का खुलकर विरोध करने की आवश्यकता है- अनुपम खेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने सोमवार को यहां कहा कि कश्मीर में लक्षित हत्याओं को रोकने के लिए लोगों को आतंकवाद का खुलकर विरोध करने की आवश्यकता है। वह शिमला प्रेस क्लब में एक किताब के विमोचन के कार्यक्रम में बोल रहे थे। खेर ने कहा कि पिछले 50 वर्षों से कश्मीरी पंडितों को निशाना …

शिमला। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने सोमवार को यहां कहा कि कश्मीर में लक्षित हत्याओं को रोकने के लिए लोगों को आतंकवाद का खुलकर विरोध करने की आवश्यकता है। वह शिमला प्रेस क्लब में एक किताब के विमोचन के कार्यक्रम में बोल रहे थे। खेर ने कहा कि पिछले 50 वर्षों से कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाकर उनकी हत्याएं की जा रही हैं।

उन्होंने दावा किया कि 2019 में जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म होने के बाद ऐसे मामलों में कमी आयी है। अभिनेता ने कहा, ‘‘हाल में आतंकवादियों ने केंद्र शासित प्रदेश में फिर से लक्षित हत्याएं शुरू कर दीं। हालांकि, अब वे देशभक्त मुसलमानों की भी हत्याएं कर रहे हैं। कुछ लोग मानते हैं कि 2022 में फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ के रिलीज होने के बाद कश्मीर में लक्षित हत्याएं बढ़ गयी है लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता।’’ खेर ने स्थानीय पत्रकार सुरेश शांडिल्य के हिंदी उपन्यास ‘‘पुनर्वास’’ का विमोचन किया।

ये भी पढ़ें- सांबा में लापता छात्रा का शव पंजाब में मिला, प्रदर्शनकारियों ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध

संबंधित समाचार