अमरोहा : महिला का तेंदुए से हो गया आमना-सामना, जानें फिर क्या हुआ
अमरोहा /कैसरा, अमृत विचार। धनौरा क्षेत्र में जंगल में महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले से महिला ने हिम्मत नहीं हारी और हाथ में मौजूद दरांती से पूरी ताकत से तेंदुए पर हमला कर दिया। इससे तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। चीख सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए, हालांकि महिला बेहोश हो गई। परिजन …
अमरोहा /कैसरा, अमृत विचार। धनौरा क्षेत्र में जंगल में महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले से महिला ने हिम्मत नहीं हारी और हाथ में मौजूद दरांती से पूरी ताकत से तेंदुए पर हमला कर दिया। इससे तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। चीख सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए, हालांकि महिला बेहोश हो गई। परिजन उसे घर ले आए।
सोमवार की शाम ग्राम झूझैला चक निवासी पूनम सैनी पत्नी प्रकाश सैनी जंगल में पशुओं के लिए चारा काटने गयी थी। चारा काटते समय महिला पर सामने से तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला के हाथ में दरांती थी और महिला ने भी हिम्मत करते हुए तेंदुए पर दरांती से हमला कर दिया, जिससे तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। महिला की आवाज सुन कर महेश मौके पर पहुंचे।
जिस समय महेश मौके पर पहुंचे तो महिला बेहोश थी। हमले में तेंदुए ने महिला के कपड़े फाड़ दिए, शरीर पर पंजे के निशान भी हैं। हालांकि महिला की हालत अब ठीक बताई जा रही है। उधर वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी ने भी ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि गांव में टीम भेजी जा रही है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। करीब 20 दिन पहले वन विभाग ने इसी गांव के जंगल से तेंदुए को पकड़ा था।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : कोर्ट के आदेश पर 30 साल बाद हटा करोड़ों की भूमि से अवैध कब्जा, कार्रवाई के दौरान लोगों ने किया हंगामा
