संभल: 24 घंटे के अंदर ही कैंसर से सगे दो भाइयों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। हयातनगर क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकर में कैंसर से 24 घंटे में ही दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हालांकि बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सोमवार देर शाम परिजनों ने बताया कि सोमपाल होमगार्ड विभाग …

संभल, अमृत विचार। हयातनगर क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकर में कैंसर से 24 घंटे में ही दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हालांकि बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सोमवार देर शाम परिजनों ने बताया कि सोमपाल होमगार्ड विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसी बीच सोमपाल (48) और जगदीश (46) पुत्र श्रीरामचंद्र करीब एक साल से बीमार थे। कुछ दिनों पहले दोनों को कैंसर की पुष्टि हुई थी। तभी से दोनों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा था। दो अगस्त से उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद उन्होंने बीमारी की जांच कराई गई तो पता चला कि दोनों को कैंसर के लक्षण हैं। परिजन उनके इलाज की तैयारी कर ही रहे थे कि अचानक रविवार रात लगभग डेढ़ बजे सोमपाल ने दम तोड़ दिया। परिजन सोमपाल को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान ले गए थे। तभी देर शाम घर लौटने पर पता चला कि जगदीश की भी मौत हो गई। 24 घंटे के भीतर दोनों भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

परिजन और नागरिक बोले- दूषित पानी से हो रहा कैंसर
संभल। मृतकों के भाई का कहना था कि हमारे यहां दूषित पानी आता है। स्वास्थ्य विभाग को पानी की जांच करानी चाहिए। जिससे लोगों में बीमारी के खतरे की रोकथाम की जा सके। वहीं नागरिकों का कहना है कि दूषित पानी के चलते यहां के लोगों को कैंसर पैदा हो रहा है। इससे और भी लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक घर में हुई दो मौतों से आसपास के लोगों में भय व्याप्त हो गया है।

ये भी पढ़ें:- संभल : असमोली सीडीपीओ के घर से उड़ाया दस लाख का माल, तहरीर देकर कार्रवाई की मांग

संबंधित समाचार