‘अगर आप मुझे पसंद नहीं करते हैं, तो मत देखिए मेरी फिल्में’, आलिया भट्ट ने ट्रोल्स को दिया जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने उन्हें नेपोटिज्म के लिए क्रिटिसाइज करने वालों को जवाब देते हुए कहा है कि यदि कुछ लोग उन्हें पसंद नहीं करते हैं, तो फिर उनकी फिल्में देखना बंद कर दें। आलिया ने कहा, “लोगों के पास हमेशा कुछ न कुछ कहने के लिए होता है। उम्मीद है कि मैं …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने उन्हें नेपोटिज्म के लिए क्रिटिसाइज करने वालों को जवाब देते हुए कहा है कि यदि कुछ लोग उन्हें पसंद नहीं करते हैं, तो फिर उनकी फिल्में देखना बंद कर दें। आलिया ने कहा, “लोगों के पास हमेशा कुछ न कुछ कहने के लिए होता है। उम्मीद है कि मैं अपनी फिल्मों के जरिए उन्हें साबित कर पाऊंगी कि मैं उस जगह के लायक हूं, जिस जगह पर मैं हूं। मेरा जन्म ऐसी फैमिली में हुआ, उसे मैं कैसे कंट्रोल कर सकती हूं। मैं कैसे कंट्रोल कर सकती हूं कि मेरे पेरेंट्स का प्रोफेशन क्या था। आप चाहते हैं कि मैं अपने पापा की मेहनत के लिए शर्मिंदगी महसूस करूं। हां मुझे चीजें आसानी से मिली हैं, लेकिन मैं अपने काम के लिए बहुत मेहनत करती हूं।”

आलिया भट्ट ने कहा, “नेपोटिज्म को डील करने के दो रास्ते हैं। पहला इसे कंट्रोल करके और मैं अपना स्पेस और अपनी जगह साबित कर सकती हूं। मुझे लगता है कि सिर्फ मैं अपनी फिल्मों के जरिए इन ट्रोल्स का मुंह बंद कर सकती हूं। इसलिए रिस्पॉन्ड ही मत करो और न ही बुरा फील करो। मुझे भी बुरा लगता था, लेकिन जिस काम के लिए लोग आपसे इतना प्यार करते हैं, आपका सम्मान करते हैं, उसके लिए बुरा महसूस करना एक बहुत छोटी कीमत होगी। मैं चुप रहती हूं, अपना काम करती हूं और घर चली जाती हूं। यदि आप मुझे पसंद नहीं करते हैं, तो मेरी फिल्में और मुझे मत देखो। इससे ज्यादा मैं क्या ही कर सकती हूं।”

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी आलिया
आपको बता दें कि आलिया पहली बार अपने पति रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म नौ सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ समेत पांच भाषाओं में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें : Video : ‘पैर टूटा है पर हौंसला नहीं…’, व्हील चेयर पर योगा कर शिल्पा शेट्टी ने उड़ाए फैंस के होश

संबंधित समाचार