पराग्वे में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने किया भारतीय दूतावास का उद्घाटन
एसनसियोन (पराग्वे)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पराग्वे के अपने समकक्ष जूलियो सीजर एरियोला के साथ यहां नए भारतीय दूतावास का उद्घाटन किया और विश्वास व्यक्त किया कि यह नया मिशन द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएगा। जयशंकर समग्र द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दक्षिण अमेरिका की अपनी पहली …
एसनसियोन (पराग्वे)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पराग्वे के अपने समकक्ष जूलियो सीजर एरियोला के साथ यहां नए भारतीय दूतावास का उद्घाटन किया और विश्वास व्यक्त किया कि यह नया मिशन द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएगा। जयशंकर समग्र द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दक्षिण अमेरिका की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर हैं।
Jointly inaugurated the new Indian Embassy in Paraguay with FM Julio Cesar Arriola. Thank Minister of Interior @FedericoA_GF for his presence.
A reiteration of our strong bilateral relationship and our long-standing multilateral cooperation. pic.twitter.com/HRFS6g5cOy
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) August 23, 2022
वह पराग्वे का दौरा करने वाले पहले भारतीय विदेश मंत्री हैं। उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की शुरुआत की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रही है। जयशंकर ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘ पराग्वे के विदेश मंत्री जूलियो सीजर एरियोला के साथ नए भारतीय दूतावास का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस मौके पर मौजूद रहने के लिए (पराग्वे के) गृह मंत्री फेडेरिको ए. गोंजालेज़ का शुक्रिया।
Apertura oficial de la nueva Embajada de la India en Paraguay con el Canciller Julio César Arriola. Agradecemos al Ministro del Interior @FedericoA_GF por su presencia.
Una reiteración de nuestra fuerte relación bilateral y nuestra cooperación multilateral de larga data. https://t.co/e94aSRsKrY
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) August 23, 2022
हमारे मजबूत द्विपक्षीय संबंधों और हमारे लंबे समय से चले आ रहे बहुपक्षीय सहयोग की पुन:पुष्टि।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ विश्वास है कि यह नया निवासी मिशन भारत तथा पराग्वे के संबंधों को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएगा।’’ पराग्वे में भारतीय दूतावास ने इस साल जनवरी से काम करना शुरू किया था। उन्होंने सोमवार को कहा था कि भारतीय दूतावास की स्थापना से दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों का विस्तार होगा तथा व्यापार एवं निवेश द्विपक्षीय गतिविधियों पर केंद्रित होंगे।
ये भी पढ़ें:- भारत ने चीन को किया आगाह, आतंकवाद पर ‘दोहरे मापदंड’ अपनाने को लेकर कही ये बात
