रायबरेली: कोटेदार के विरुद्ध तहसील में ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। मंगलवार को ऊंचाहार तहसील मुख्यालय पर पहुंचे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान के विरुद्ध उग्र प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों का नेतृत्व ग्राम प्रधान कर रही थीं। ग्रामीणों ने कोटेदार पर चार माह से राशन न देने का आरोप लगाया है। मामला ऊंचाहार ब्लाक के गांव सवैया राजे का …

रायबरेली। मंगलवार को ऊंचाहार तहसील मुख्यालय पर पहुंचे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान के विरुद्ध उग्र प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों का नेतृत्व ग्राम प्रधान कर रही थीं। ग्रामीणों ने कोटेदार पर चार माह से राशन न देने का आरोप लगाया है।

मामला ऊंचाहार ब्लाक के गांव सवैया राजे का है। मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पुरुष व महिलाओं ने तहसील पहुंचकर जमकर हंगामा काटा है। ग्रामीणों का नेतृत्व प्रधान रजनी कर रही थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का कोटेदार विगत चार माह से राशन का वितरण नहीं कर रहा है। आरोप है कि कोटेदार घर घर जाकर राशन के लाभार्थियों से अंगूठा लगवा लेता है।

जब लाभार्थी उससे राशन मांगते है तो कोटेदार कहता है कि अगले माह राशन मिलेगा। इस प्रकार से कोटेदार चार माह से गरीबों का मिलने वाला राशन हड़प कर रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा है, जिसमे जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। एसडीएम ने ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक को टीम बनाकर जांच करने का निर्देश दिया है।

प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से प्रधान के साथ तेज भान, गया प्रसाद, राजकुमार, राम आधार, सुरेश कुमार, राजा राम, उमा शंकर, बुधराम, मजंगू , पंचम, देशराज , रामप्यारे, सोहनलाल, महेश कुमार, संतोष, बृजलाल, सीमा, अनीता, रेखा, सुनीता, आशा, उमा देवी, निर्मला देवी सहित सैंकड़ों ग्रामीण शामिल थे।

पढ़ें-बहराइच: राशन लेने पहुंचा कार्ड धारक तो कोटेदार के पति ने की अभद्रता

संबंधित समाचार