लखनऊ : पशुओं को लंपी वायरस से बचाने के लिये लगेंगे टीके, सीएम योगी ने दिया निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पशुओं को लंपी वायरस से बचाने के लिये वृहद टीकाकरण अभियान शुरू करने के निर्देश दिये हैं। लोकभवन में मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में योगी ने कहा पिछले दिनों गोवंश पर लंपी वायरस का दुष्प्रभाव देखने को मिला है। इस संक्रमण के कारण कई …

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पशुओं को लंपी वायरस से बचाने के लिये वृहद टीकाकरण अभियान शुरू करने के निर्देश दिये हैं।

लोकभवन में मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में योगी ने कहा पिछले दिनों गोवंश पर लंपी वायरस का दुष्प्रभाव देखने को मिला है।
इस संक्रमण के कारण कई राज्यों में व्यापक पशुधन हानि हुई है। प्रदेश में इसके प्रसार को रोकने के लिए हमें मिशन मोड में काम करना होगा। स्थिति सामान्य होने तक प्रदेश में पशुमेलों का आयोजन स्थगित रखा जाए। साथ ही अंतरराज्यीय पशु परिवहन पर रोक लगाई जाए।

सीएम योगी ने कहा पशुपालकों को संक्रमण के लक्षण और उपचार के बारे में पूरी जानकारी दी जाए। गोआश्रय स्थलों में अनावश्यक लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाए।

उन्होने कहा कि लंपी वायरस से सुरक्षा के लिए पशु टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जाना जरूरी है। टीके की उपलब्धता के लिए केन्द्र सरकार से भी मदद मिलेगी। यह मक्खी और मच्छर से फैलने वाला वायरस है, ऐसे में ग्राम्य विकास, नगर विकास और पशुपालन विभाग परस्पर समन्वय से गांव व शहरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। संक्रमित पशु की मृत्यु की दशा में अंतिम क्रिया पूरे मेडिकल प्रोटोकॉल का साथ कराया जाए। सीएम ने कहा किसी भी दशा में संक्रमण का प्रसार न हो।

यह भी पढ़ें –अयोध्या: जिले के 94 विभागों में अटकी पड़ी है 655 शिकायतें

संबंधित समाचार