अयोध्या: आश्वासन के बाद ठीक नहीं हुई रेलिंग तो रस्सी बांध कर चला रहे काम
अयोध्या। अयोध्या-अंबेडकर नगर मार्ग पर पूरा बाजार के पश्चिमी छोर पर स्थित नाले पर बने पुल की रेलिंग बीते एक वर्ष से टूटी है, जो विभागीय अधिकारियों की बेरुखी के कारण कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है। हालांकि स्थानीय लोगों की शिकायत पर विधायक ने इसे ठीक कराने का आश्वासन भी दिया था, पर …
अयोध्या। अयोध्या-अंबेडकर नगर मार्ग पर पूरा बाजार के पश्चिमी छोर पर स्थित नाले पर बने पुल की रेलिंग बीते एक वर्ष से टूटी है, जो विभागीय अधिकारियों की बेरुखी के कारण कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है।
हालांकि स्थानीय लोगों की शिकायत पर विधायक ने इसे ठीक कराने का आश्वासन भी दिया था, पर आश्वासन के बाद भी जिम्मेदारों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो स्थानीय लोग खुद पुल की रेलिंग पर रस्सी बांध कर किसी तरह काम चला रहे हैं।
स्थानीय दुकानदार सीताराम माझी व सियाराम ने बताया कि एक वर्ष पूर्व भूसा लदा एक ट्रक पुल पर पलट गया था, जिसके कारण पुल की रेलिंग टूट गई। उन्होंने कहा कि रेलिंग टूटने की शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की गई लेकिन नतीजा सिफर रहा। वहीं रामराज यादव, जंगली यादव ने बताया कि इस मामले को लेकर 26 जुलाई को यहां आए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को भी अवगत कराया गया, लेकिन उन्होंने केवल आश्वासन देने के अलावा कुछ भी नहीं किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पुलिया से तमाम राहगीर व स्कूली बच्चे अपने गंतव्य को जाते हैं, जो उनके लिए कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत करने के बाद भी जब कि जिम्मेदार अफसर व नेता ने ध्यान नहीं दिया तो स्थानीय लोग रस्सी लगाकर अपनी व अपने लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित कर रहे हैं।
पढ़ें-अयोध्या: सड़क हादसे में तीन कैटरिंग कर्मियों की मौत, एक घायल
