महाराष्ट्र: विधानसभा परिसर में भिड़े शिंदे और उद्धव गुट के विधायक, “50 खोखे-एकदम ओके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट और भाजपा की सरकार बनने के बाद उद्धव गुट और शिंदे गुट के बीच तनातनी लगातार बनी हुई है। मॉनसून सत्र में शिंदे गुट के विधायक और उद्धव गुट के विधायक एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आमने-सामने आ गए और भिड़ गए। इस दौरान उद्धव गुट के …

मुंबई। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट और भाजपा की सरकार बनने के बाद उद्धव गुट और शिंदे गुट के बीच तनातनी लगातार बनी हुई है। मॉनसून सत्र में शिंदे गुट के विधायक और उद्धव गुट के विधायक एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आमने-सामने आ गए और भिड़ गए। इस दौरान उद्धव गुट के विधायकों ने शिंदे गुट पर नारेबाजी करते हुए “50 खोखे-एकदम ओके” जैसे नारे लगाए।

इसके बाद शिंदे गुट ने भी नारे लगाए और विधानसभा भवन की सीढ़ियों पर ही दोनों गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान विपक्ष के विधायकों के हाथों में गाजर लिए हुए थे। उनका उद्देश्य एकनाथ शिंदे के गुट को चिढ़ाने का था। इससे पहले भी दोनों गुट्टों के बीच तनातनी होते देखी गई है।

ये भी पढ़ें – हरियाणा: PM MODI ने अमृता अस्पताल का किया उद्घाटन, 6,000 करोड़ रुपये की लागत से बना है

संबंधित समाचार