सीतापुर: देश में ठगी करने वाले दो विदेशियों सहित सात गिरफ्तार
सीतापुर। फोन कॉल के सहारे देश भर में ठगी करने वाले गिरोह का सीतापुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने दो नाइजीरियन सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सिम, एटीएम, नकदी और मोबाइल बरामद हुए हैं। एसपी घुले सुशीलचन्द्रभान ने बताया कि जून माह में शहर के …
सीतापुर। फोन कॉल के सहारे देश भर में ठगी करने वाले गिरोह का सीतापुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने दो नाइजीरियन सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सिम, एटीएम, नकदी और मोबाइल बरामद हुए हैं।
एसपी घुले सुशीलचन्द्रभान ने बताया कि जून माह में शहर के ग्रीकगंज निवासी खुशीराम अग्रवाल ने सूचना दी कि उसके साथ मशीन खरीदने के नाम पर ऑनलाइन ठगी कर ली गई है। ऐसे में केस दर्ज करते हुए जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। क्राइम ब्रांच की विशेष शाखा स्वाट टीम ने जांच की गई तो पता चला कि दिल्ली में बैठकर ऐसे ही फोन कॉल करते हुए देश भर में सैकड़ों लोगों से लाखों की ठगी की जा चुकी है।

सटीक सूचना के बाद दिल्ली के सीकरी थाना क्षेत्र के डफलिन मार्ग पर रहने वाले दो नाइजीरियन सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि ठगी करने वाले नाइजीरियन के संपर्क में बरेली और पीलीभीत के रहने वाले आरोपी हैं।
ये लोग अलग अलग नंबरों से फोन करके मशीन, सामान और रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी करते रहे हैं। फर्जी पते- ठिकाने के आधार पर ये लोगों से बरेली और पीलीभीत जिले में विभिन्न खातों में पैसा मंगाकर ठगी करते रहे हैं। आरोपियों के कब्जे से 75 हजार रुपये, तीन एटीएम, 13 अदद मोबाइल और 29 सिमकार्ड बरामद हुए हैं।
इनकी हुई है गिरफ्तारी
- ओलिवर पुत्र आईजी निवासी लोगोस्ट्रीट विक्टोरिया, आइसलैण्ड नाइजीरिया हाल पता डफरिन रोड, थाना सीकरी, दिल्ली
- ओसूजी यू टिमोथी पुत्र ओसुजी पता लोगोस्ट्रीट विक्टोरिया आइसलैण्ड नाइजीरिया हाल पता डफरिन रोड, थाना सीकरी, दिल्ली
- अनवर उर्फ साहिल पुत्र फैज मोहम्मद निवासी मजनूरपुर, थाना भमौरा, जनपद बरेली
- मैनेजर पुत्र मंदे खान, निवासी लटूरी थाना सीबीगंज, जनपद बरेली
- मोहम्मद अनस पुत्र रईस अहमद निवासी मोहल्ला वासिद, निकट अल्लामियां मजार, नादर खां मस्जिद, थाना कोतवाली जनपद पीलीभीत
- वीरेन्द्र पाल पुत्र ईश्वर दयाल निवासी मोहल्ला खकरा निकट गौरीशंकर मंदिर, पुराने डाकखाने के पास थाना कोतवाली जनपद पीलीभीत
- अकरम पुत्र जमील निवासी मोहल्ला गयास, वार्ड नंबर 20, थाना बीसलपुर, जनपद पीलीभीत
पढ़ें-लखनऊ : निवेशकों से करोड़ों की ठगी करने वाला तुलसियानी बिल्डर का संचालक गिरफ्तार
