लखनऊ : मां-बेटे को कुचलने के बाद रईसजादों ने पैरामेडिकल स्टाफ से की मारपीट
लखनऊ । राजधानी के किसानपथ स्थित डोगरा गांव के नजदीकी मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला समेत उसके बेटे की मौत हो गई। जांच के दौरान इस मामले में एक चौका देने वाली हकीकत सामने आई है। जिसमें पुलिस कई बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। हालांकि पीड़ित …
लखनऊ । राजधानी के किसानपथ स्थित डोगरा गांव के नजदीकी मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला समेत उसके बेटे की मौत हो गई। जांच के दौरान इस मामले में एक चौका देने वाली हकीकत सामने आई है। जिसमें पुलिस कई बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। हालांकि पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया हैं।
बता दें कि मंगलवार की देर रात किसानपथ पर कार और बाइक की टक्कर से शांतिदेवी (80) और उनके बेटे मंशाराम (45) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार रईसजादे शराब के नशे में गाड़ी ड्राइव कर रहे थे। इसी बीच रईसजादों की कार बाइक सवार मां-बेटे से टकरा गई। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से चढ़कर पलट गई। जिसमें कार में बैठे चार लोग जख्मी हो गए।
शांति देवी और मंशाराम की मौत बाद पीड़ित परिवार की खुशियां तबाह हो गई। पुलिस ने उनकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। बता दें कि मृतक गोसाईंगज थानाक्षेत्र के सदरपुर कस्बे के रहने वाले थे। इसके बाद मंशाराम के बेटे मोहित ने कार सवार लोगों के खिलाफ गोसाईंगंज कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि रईसजादों ने कार से कुचल कर उनके पिता और दादी की जिंदगी छीन ली है।
आपको बता दें कि, कार में जानकीपुरम निवासी आदित्य सिंह के साथ तरू, आस्था व एक अन्य युवक भी सवार था। इस दुघर्टना में चारों लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने चारों को गोसाईंगंज की सीएचसी में पहुंचाया। बता दें कि सीएचसी के पैरामेडिकल स्टाफ के साथ आदित्य व उसके साथियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की है।
आरोप है कि रईसजादों ने अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ से भी मारपीट की। जिससे वह हंगामा मच गया। बता दें कि जब तक लोग रईसजादों को पकड़ पाते वह सीएसची से भाग निकले। सीएचसी के पैरामेडिकल स्टाफ शिव कुमार की तहरीर पर गोसाईंगंज पुलिस ने इन चारों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस रईसजादों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
यह भी पढ़ें:- उधम सिंह नगर: बाजपुर में सिगरेट उधार न देने पर कार से कुचला, एक की मौत, चार घायल
