परिवहन मंत्री ने कहा कि दूसरे फेज में अंतरराज्यीय बसें चलेंगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में पहले फेज में एक जून से अंतरजनपदीय रोडवेज बस का संचालन शुरू हो गया। कोरोना वायरस से यात्रियों के बचाव और बस संचालन का जायजा लेने परिवहन मंत्री अशोक कटारिया सोमवार दोपहर कैसरबाग बस अड्डे पहुंचे। वहां बस चालक परिचालक सहित यात्रियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि दूसरे फेज में जिन-जिन …

लखनऊ। यूपी में पहले फेज में एक जून से अंतरजनपदीय रोडवेज बस का संचालन शुरू हो गया। कोरोना वायरस से यात्रियों के बचाव और बस संचालन का जायजा लेने परिवहन मंत्री अशोक कटारिया सोमवार दोपहर कैसरबाग बस अड्डे पहुंचे। वहां बस चालक परिचालक सहित यात्रियों से बातचीत की।

उन्होंने कहा कि दूसरे फेज में जिन-जिन राज्यों के बीच बस संचालन को लेकर समझौता हुआ है उन राज्यों के बीच भी बसें चलेंगी। इसमें उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा के बीच बस संचालन को लेकर आठ जून तक फैसला लिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि यूपी के किसी भी बस अड्डे परिसर में बिना मास्क चाहे यात्री हों या कर्मचारी, उनका आना प्रतिबंधित रहेगा। आधे घंटे निरीक्षण के दौरान एमडी डॉ. राजशेखर समेत निगम मुख्यालय के जीएम और लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस मौजूद थे।

 

 

 

संबंधित समाचार