बरेली: गैंगस्टर सुखदेव की 1 करोड़ 26 लाख की संपत्ति जब्त, हत्या के मामले में जा चुका है जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गैंगस्टर ने गलत तरीके से अपने और साथियों के नाम पर कई जगहों पर संपत्ति अर्जित कर ली थी। आरोपी पर कई मामले दर्ज हैं। वह गांव के लोगों को दबंगई भी दिखाता था। पुलिस ने अब उसकी 1.26 करोड़ की संपत्ति चिन्हित कर उसे जब्त कर लिया है। एसपी देहात राजकुमार …

बरेली, अमृत विचार। गैंगस्टर ने गलत तरीके से अपने और साथियों के नाम पर कई जगहों पर संपत्ति अर्जित कर ली थी। आरोपी पर कई मामले दर्ज हैं। वह गांव के लोगों को दबंगई भी दिखाता था। पुलिस ने अब उसकी 1.26 करोड़ की संपत्ति चिन्हित कर उसे जब्त कर लिया है।

एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि शेरगढ़ के मोहम्मद पुर निवासी सुखदेव पुत्र रतनलाल का आपराधिक इतिहास है। आरोपी और उसके गांव के रहने वाले साथी लोगों से मारपीट, धमकाने गाली गलौज करने समेत हत्या कर लोगों को डराया करते थे। आरोप है कि उन्होंने गलत तरीके से गांव में कई जगह संपत्ति अर्जित कर ली थी।

पुलिस ने सुखदेव पर फरवरी में गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसके बाद से पुलिस उसकी संपत्तियों की तलाश कर रही थी। उसकी कई संपत्तियां चिन्हित कर जब्त कर लिया है। अब तक आरोपी की लगभग 1 करोड़ 26 लाख की लगभग संपत्ति मिली है । इसमें जमीन, प्लॉट समेत बैंक खाते में शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ छह मुकदमे और एक एनसीआर भी दर्ज है।

अभी कई और भी हैं निशाने पर
पुलिस कई और गैंगस्टरों की संपत्ति की जांच कर रही है। जल्द ही पुलिस आपराधिक तरीके से काला धन कमाने वाले और गैंगस्टरों की और संपत्तियों को जब्त करेगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: बिलकिस बानो केस को लेकर मौलाना तौकीर रजा ने धरने की दी चेतावनी

संबंधित समाचार