प्रयागराज : जश्न-ए-फ़िराक पर कलाम पेश करेंगे शायर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। इस बार इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फिराक गोरखपुरी की 127वीं जयंती खास अंदाज में आयोजित होगी। इस दौरान दो दिवसीय जश्न-ए-फ़िराक कार्यक्रम का आगाज होगा। बता दें कि यह आयोजन 27 व 28 अगस्त को हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इस सम्बन्ध में बुधवार को आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न …

प्रयागराज। इस बार इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फिराक गोरखपुरी की 127वीं जयंती खास अंदाज में आयोजित होगी। इस दौरान दो दिवसीय जश्न-ए-फ़िराक कार्यक्रम का आगाज होगा। बता दें कि यह आयोजन 27 व 28 अगस्त को हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इस सम्बन्ध में बुधवार को आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

बता दें कि बैठक में तय किया गया कि, कार्यक्रम के पहले दिन ‘हमने फ़िराक को देखा है ‘ विषयक सत्र में फ़िराक साहब को करीब से जानने -समझने वाले लोग अपने संस्मरण सुनाएंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रोफेसर एचएस सक्सेना, प्रोफेसर राजेंद्र कुमार, प्रोफेसर नीलम सरन गौड़, प्रोफेसर अली अहमद फातमी, इब्नुल नसीर ,प्रोफेसर अनिता गोपेश रहेंगे।

दूसरे दिन सायं चार बजे से मुशायरा और कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस में बैठक में प्रो संजय दत्ता राय, डॉ कुमार वीरेन्द्र, डॉ जफर्रुल्लाह अंसारी ,डॉ अमितेश कुमार,डॉ सुजीत कुमार सिंह,डॉ लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता,डॉ मीना कुमारी, डॉ अमरनाथ कुमार आदि थे।

यह भी पढ़ें:- संभल: मुशायरा और कवि सम्मेलन से हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की अलख जगाने की कोशिश

संबंधित समाचार