कानपुर : सिख दंगे में शामिल दो और आरोपी गिरफ्तार
एसआईटी ने दादानगर निवासी सलीम और रामप्रकाश को पकड़ा कानपुर : 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के विरोध में कानपुर में हुए सिख विरोधी दंगे में मारे गए दो और आरोपियों को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया। एसआईटी ने उन्हें कोर्ट में पेश किया और फिर जेल भेज दिया। सिख विरोधी दंगे …
- एसआईटी ने दादानगर निवासी सलीम और रामप्रकाश को पकड़ा
कानपुर : 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के विरोध में कानपुर में हुए सिख विरोधी दंगे में मारे गए दो और आरोपियों को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया। एसआईटी ने उन्हें कोर्ट में पेश किया और फिर जेल भेज दिया।
सिख विरोधी दंगे में शहर में कई जगहों पर सिखों की हत्याएं हुईं थीं और उनके घरों में लूटपाट की गई थी। इसमें दादानगर लेवर कालोनी निवासी सरदार भगत सिंह, जोगेंदर सिंह, शीला रानी, दलजीत सिंह, सतनाम सिंह की हत्या भी हुई थी।
इस मामले की जांच के दौरान एसआईटी ने पाया कि हत्याकांड में दादानगर लेबर कॉलोनी निवासी सलीम और मुन्ना शुक्ला उर्फ रामप्रकाश शुक्ला शामिल थे।
ऐसे में उन्हें गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। एसआईटी प्रमुख बालेंदु भूषण ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। सिख विरोधी दंगे में अब तक 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कई आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें:- गुजरात दंगा: बिल्कीस बानो के परिवार ने 11 दोषियों की रिहाई पर जताई हैरानी
