अस्पताल में चोरी हुए बच्चे को पुलिस ने किया बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। क्वीनमेरी अस्पताल में 24 मई को चोरी हुआ बच्चा वजीरगंज में रहने वाली एक महिला चुरा ले गई थी। जिसके बाद पुलिस ने ढूंढ निकाला। बच्चे को पुलिस ने सीसी फुटेज से महिला की निशानदेही की। वहीं गिरफ्तार की गई महिला को बच्चा नहीं हो रहा था जिसकी वजह से उसने बच्चा चोरी किया। …

लखनऊ। क्वीनमेरी अस्पताल में 24 मई को चोरी हुआ बच्चा वजीरगंज में रहने वाली एक महिला चुरा ले गई थी। जिसके बाद पुलिस ने ढूंढ निकाला। बच्चे को पुलिस ने सीसी फुटेज से महिला की निशानदेही की। वहीं गिरफ्तार की गई महिला को बच्चा नहीं हो रहा था जिसकी वजह से उसने बच्चा चोरी किया।

क्वीन मेरी केजीएमयू में हरदोई के पिहानी निवासी जगदीश की पत्नी को 12 दिन पहले बच्चा हुआ था। जगदीश बच्चे को अस्पताल में टहला रहा था, उसने बच्चा एक महिला को पकड़ा दिया था जिसके बाद से वो बच्चे को लेकर गायब हो गई थी।

एडीसीपी पश्चिम विकास चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई थी। केके हॉस्पिटल के आसपास के मोहल्लों में टीम लगातार महिला का सुराग लगा रही थी। वहीं सोमवार को चोरी हुए बच्चे को महिला के पास से बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्चा चोरी के आरोप में रिवर बैंक कॉलोनी की रहने वाली संजय की पत्नी सीमा शुक्ला को गिरफ्तार किया है।

आरोपित सीमा ने बताया कि उसे शादी के बाद बच्चा पैदा नहीं हो रहा था जिसकी वजह से उसने बच्चा चोरी किया। चोरी करने के बाद घर जाकर उसने आसपास के लोगों को बताया कि बच्चा उसको पैदा हुआ था। क्वीन मेरी अस्पताल में गत रविवार शाम को बच्चा चोरी हुआ था।

हरदोई के पिहानी निवासी ममता ने सिजेरियन प्रसव से ममता ने एक बच्चे को जन्म दिया। पति जगदीश ने उन्हें क्वीन मेरी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने ममता का ऑपरेशन किया। सिजेरियन प्रसप से ममता ने एक बच्चे को जन्म दिया। वहीं, रविवार शाम को बच्चा चोरी होने से उसकी गोद सूनी हो गई।

पति जगदीश बच्चे को गोद में लेकर वेटिंग एरिया में खिला रहा था। अचानक उसे वॉशरूम जाना पड़ा। उसने वेटिंग एरिया में फर्श पर लेटी महिला को बच्चा कुछ देर संभालने के लिए दे दिया। जब वह लौटकर आया तो महिला बच्चा समेत गायब थी। ममता ने बेटे को जन्म दिया था।

बच्चा चोरी होने की जानकारी मिलते ही प्रसूता का हाल बेहाल हो गया। ऑपरेशन होने की वजह मिलने का दिलासा दे रहीं थीं। मगर उसकी स्थिति बिगड़ती जा रही थी।

संबंधित समाचार