बदायूं: शिक्षक नेता की गिरफ्तारी को लेकर भीम आर्मी ने तालाबंदी की दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। परिषदीय शिक्षिका द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक/शिक्षक नेता पर अभद्रता करने और अश्लील हरकत करने के आरोप में रिपोर्ट कराई गई थी। प्रधानाध्यापक की गिरफ्तारी की मांग पर शिक्षिका के पक्ष में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पर तालाबंदी की धमकी दी थी। जिसके चलते चप्पे चप्पे पर …

बदायूं, अमृत विचार। परिषदीय शिक्षिका द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक/शिक्षक नेता पर अभद्रता करने और अश्लील हरकत करने के आरोप में रिपोर्ट कराई गई थी। प्रधानाध्यापक की गिरफ्तारी की मांग पर शिक्षिका के पक्ष में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पर तालाबंदी की धमकी दी थी। जिसके चलते चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। एसएसपी कार्यालय को छावनी में तब्दील किया गया।

कार्यालय के मार्ग पर एकत्रित लोगों को नहीं जाने दिया गया। ट्राली से शहर आने वाले लोगों को दूसरे मार्ग पर भेज दिया। इसके अलावा अम्बेडकर पार्क, कलेक्ट्रेट, बीएसए कार्यालय पर फोर्स की तैनाती है। पुलिस भीम आर्मी के पदाधिकारियों की तलाश कर रही है। वहीं दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे भीम आर्मी के लोग प्रदर्शन करते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचे तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज करते हुए उन्हें खदेड़ दिया और एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें- बदायूं: स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के बंद मकान से चोरी, चोर डाल गए अपना ताला

 

संबंधित समाचार