बरेली: अधेड़ ने अपना धर्म छिपाकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत के अधेड़ ने अपना धर्म छिपाकर मुरादाबाद की युवती को शादी का झांसा देकर उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बुधवार को आरोपी ने पीड़िता को बरेली बुलाया और मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। इस पर पीड़िता ने थाना कोतवाली में सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर …

बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत के अधेड़ ने अपना धर्म छिपाकर मुरादाबाद की युवती को शादी का झांसा देकर उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बुधवार को आरोपी ने पीड़िता को बरेली बुलाया और मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। इस पर पीड़िता ने थाना कोतवाली में सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की ओर से थाना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

मुरादाबाद की रहने वाली युवती ने बताया कि छह माह पूर्व उसके नंबर पर अज्ञात नंबर से फोन आया। इस पर फोन करने वाले ने नाम पता पूछकर फोन काट दिया। इसके कुछ दिनों बाद व्हाट्सएप पर मैसेज व कॉल आनी शुरू हो गई। तब दोनों के बीच दोस्ती हो गई। युवती के पूछने पर आरोपी ने अपना नाम विशाल बताया और पता पीलीभीत का बताया।

इसके बाद आरोपी ने शादी की बात कहते हुए कई बार शारीरिक संबंध बनाए। कई बार बरेली बुलाया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। तब आरोपी ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। 24 अगस्त को आरोपी ने फिर से बरेली बुलाया।

पीड़िता ने बताया कि शाम 6:30 बजे वह उसे एकांत स्थान पर ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने कहा कि उसका नाम चांद बाबू है और वह पीलीभीत जिले के गांव परेवा वैश्य थाना जहानाबाद का रहने वाला है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी का एक साथी और था, जिसका नाम पता नहीं है।

उधर जानकारी होने पर विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी नीरज पटेल, बबलू मौर्या समेत संगठन के दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर कोतवाली हिमांशु निगम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने दोस्तों व रिश्तेदारों पर लगाया जहर देकर मारने का आरोप

संबंधित समाचार