कानपुर: राज्य सरकार से मिली मंजूरी, शोध के लिए नए अवसर मिलेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय ने शोध के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से विश्वविद्यालय को चार नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए अनुदान की स्वीकृति मिल गयी है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से छात्र-छात्राओं को …

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय ने शोध के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से विश्वविद्यालय को चार नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए अनुदान की स्वीकृति मिल गयी है।

कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से छात्र-छात्राओं को शोध के कई अवसर मिलेंगे। प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए आवेदन किया था।

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की ओर से डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश एंड मॉर्डन यूरोपियन एंड फॉरेन लैंग्वेजस, डिपार्टमेंट ऑफ अटल बिहारी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज के अधिकारियों ने आवेदन किया था।

बुधवार को उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी हुई आधिकारिक सूचना में सभी विभागों के चारों शिक्षकों के आवेदन को मंजूरी मिल गई है। इससे उपकरण खरीदने के साथ ही यात्रा, फील्ड कार्य, मानव संपदा, प्रोजेक्ट फेलो पर खर्च किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ेंकानपुर : विश्वविद्यालय पढ़ाई के साथ ही खोल रहे नौकरी की राह, बिज़नेस के लिए भी दिला रहे फंड

संबंधित समाचार