ग्रीनपार्क सभागार में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजकों के साथ डीएम ने की बैठक, देंखे प्रस्तावित मैच लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। 10 सितंबर से 15 सितंबर तक ग्रीन पार्क स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होना है। आठ देशों के वेटरेन खिलाडियों की क्रिकेट टीम प्रतिभाग करेगी। इस संबंध में बुधवार को डीएम की अफसरों और आयोजकों के साथ बैठक हुई। डीएम ने कहा कि आयोजक सुरक्षा संबंधी समस्त मानकों …

कानपुर। 10 सितंबर से 15 सितंबर तक ग्रीन पार्क स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होना है। आठ देशों के वेटरेन खिलाडियों की क्रिकेट टीम प्रतिभाग करेगी। इस संबंध में बुधवार को डीएम की अफसरों और आयोजकों के साथ बैठक हुई।

डीएम ने कहा कि आयोजक सुरक्षा संबंधी समस्त मानकों को स्थानीय स्तर पर पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर सुनिश्चित कर लें। सभी संबंधित विभागों से एनओसी समय से प्राप्त कर लें। नगर निगम को आयोजन के दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए हैं।

आयोजकों ने बताया कि प्रस्तावित टूर्नामेंट में आठ देश प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लेंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश की टीमों के वेटरन खिलाड़ी होंगे। बैठक में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के आयोजक मैजेस्टिक लीजेंड स्पोर्टस की तरफ से जयदीप मरार, अनस बगाई, कविता ऐडकर, प्रशासनिक अफसर और पुलिस कमिश्नरेट के अफसर मौजूद रहे।

प्रस्तावित मैच

  • 10 सितंबर को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • 11 सितंबर इंग्लैड बनाम वेस्टइंडिज
  • 11 सितंबर को श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 12 सितंबर को न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • 13 सितंबर को इंग्लैड बनाम श्रीलंका
  • 14 सितंबर को इंडिया बनाम वेस्टइंडिज
  • 15 सितंबर को बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड

यह भी पढ़ें-पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना- रविंद्र जडेजा को टी-20 वर्ल्डकप में जगह मिलना मुश्किल

संबंधित समाचार