अयोध्या : सचिवों को खाद की नकद बिक्री का पैसा जमा करने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तारुन/ अयोध्या, अमृत विचार। तारुन साधन सहकारी समिति में गुरुवार को बीकापुर तहसील के साधन सहकारी समितियों के सचिवों की बैठक अपर जिला सहकारी अधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें समितियों पर यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समय से गुड फॉर पेमेंट पीसीएफ को प्रेषित करने और नगद बिक्री …

तारुन/ अयोध्या, अमृत विचार। तारुन साधन सहकारी समिति में गुरुवार को बीकापुर तहसील के साधन सहकारी समितियों के सचिवों की बैठक अपर जिला सहकारी अधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें समितियों पर यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समय से गुड फॉर पेमेंट पीसीएफ को प्रेषित करने और नगद बिक्री का पैसा सीधे बैंक में जमा करने के लिए निर्देशित किया गया।

एडीसीओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र की 22 साधन सहकारी समितियों 244 एमटी यूरिया खाद उपलब्ध है। इसके अलावा डीएपी 210 एमटी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अब तक बिक्री का भुगतान पीसीएफ को प्रेषित किया गया है। उन्होंने बताया जिला प्रबंधक पीसीएफ से दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र उर्वरक आपूर्ति करने को कहा गया है, जिससे सभी समितियों पर समय पर उपलब्ध रहें, ताकि किसान खाद के लिए परेशान न हों। बैठक में एडीओ बीकापुर राम विचार वर्मा, सचिव सूर्य राम यादव, अवधेश कुमार, प्रमोद शुक्ला, दिनेश कुमार यादव, अनूप त्तिवारी, संजय उपाध्याय उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : कोर्ट में पेश नहीं हुए अब्बास, तो भगोड़ा घोषित करेगी पुलिस

संबंधित समाचार