दो एकड़ जमीन पर बनी बिल्डिंग में फल और सब्जी की होगी बिक्री
मथुरा, अमृत विचार। होलीगेट पर वाहनों का सड़क पर खड़ा होना और जगह लगी फल, सब्जी चाट पकौड़ी की ढकेल और खोमचे पुलिस प्रशासन के लिए सिर दर्द बने हुए हैं। आगामी कुछ समय बाद सड़क किनारे खडे होकर सब्जी, फल बेचने वाले तथा चाट पकौड़ी बेचने वाले होलीगेट क्षेत्र से नदारद हो जाएंगे। मथुरा …
मथुरा, अमृत विचार। होलीगेट पर वाहनों का सड़क पर खड़ा होना और जगह लगी फल, सब्जी चाट पकौड़ी की ढकेल और खोमचे पुलिस प्रशासन के लिए सिर दर्द बने हुए हैं। आगामी कुछ समय बाद सड़क किनारे खडे होकर सब्जी, फल बेचने वाले तथा चाट पकौड़ी बेचने वाले होलीगेट क्षेत्र से नदारद हो जाएंगे। मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण ने नगर निगम की जुबली पार्क स्थित दो एकड़ जमीन पर मल्टीलेवल अंडरग्राउंड पार्किंग बनाई है। पार्किंग के ऊपर स्ट्रीट वेंडरों के लिए 225 पक्के फड़ भी बनाए गए हैं। 2001.93 लाख की इस योजना का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।
नगर निगम अब तक 110 सब्जी व फल वालों तो फंड आवंटित कर चुकी है। बाकी बची फंड़ों के आवंटन का कार्य भी तेजी से चल रहा है। सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तस ने बताया कि कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। जल्द ही होलीगेट की सड़क को सब्जी, फल, चाट पकौड़ी की ढकेलों से मुक्त करा दिया जाएगा। इससे होलीगेट पर नासूर बनी जाम की समस्या से शहरवासियों तो मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही ढकेल और खोमचे वाले व्यवस्थित तरीके से अपना व्यापार कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- मथुरा: राजकीय संग्रहालय में योग प्रशिक्षण शिविर का होगा आयोजन, शामिल होने वालों को मिलेंगे प्रमाण पत्र
