पीलीभीत: गेट पर प्रसव के मामले में CMO के अभी तक नहीं हो सके बयान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। महिला अस्पताल गेट पर प्रसव के मामले में अभी तक सीएमओ और एक अन्य स्टॉफ के बयान नहीं हो सके हैं। इससे जांच रिपोर्ट पूरी नहीं हो सकी और शासन को नहीं भेजी गई है। जिला महिला अस्पताल गेट पर गांव बरहा की रहने वाली रामश्री का गेट पर प्रसव हो गया …

पीलीभीत, अमृत विचार। महिला अस्पताल गेट पर प्रसव के मामले में अभी तक सीएमओ और एक अन्य स्टॉफ के बयान नहीं हो सके हैं। इससे जांच रिपोर्ट पूरी नहीं हो सकी और शासन को नहीं भेजी गई है। जिला महिला अस्पताल गेट पर गांव बरहा की रहने वाली रामश्री का गेट पर प्रसव हो गया था।

आरोप था कि अस्पताल के स्टॉफ ने उसको बाहर भगा दिया था। मामले की शिकायत के बाद शासन ने इसकी जांच के आदेश दिए थे। शासन के आदेश के बाद करीब सात दिन पहले एडी हेल्थ डा. दीपक ओरी ने महिला अस्पताल आकर इसकी जांच की थी। स्टॉफ नर्स पर गलत ढंग से कार्रवाई को लेकर विरोध शुरू कर दिया गया था।

एडी हेल्थ ने अलग-अलग लोगों को बुलाकर बयान लिए थे। इसमें सीएमओ के बयान नहीं हो सके थे तो एक अन्य के भी बयान शेष बचे थे। दो लोगों के बयान दर्ज न हो पाने के कारण अभी तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। यही कारण है कि अभी तक शासन को रिपोर्ट नहीं जा सकी है। इससे जांच धीरे-धीरे ठंडे बस्ते में जा रही है।

इधर, मामले को लेकर अस्पताल में चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो रहा है। एडी हेल्थ ने बताया कि जांच अभी पूरी नहीं हो सकी है। इसमें सीएमओ के अभी बयान दर्ज नहीं हो सके है। बयान न हो पाने के कारण रिपोर्ट शासन को नहीं भेजी जा सकी है। सीएमओ के बयान के बाद ही रिपोर्ट भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: अधिवक्ता के मुंशी ने आत्मदाह कर दे दी जान, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार