कानपुर: देश के 219 शहरों में होगा गेट 2023, नए परीक्षा शहरों की घोषणा की गई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (# GATE ) 2023 के लिए आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। इस बार परीक्षा देश के 219 शहरों में होगी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं। पिछले साल 206 शहरों में गेट का आयोजन हुआ था, लेकिन10 शहरों को परिचालन संबंधी मुद्दों …

कानपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (# GATE ) 2023 के लिए आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। इस बार परीक्षा देश के 219 शहरों में होगी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं।

पिछले साल 206 शहरों में गेट का आयोजन हुआ था, लेकिन10 शहरों को परिचालन संबंधी मुद्दों के कारण इस साल हटा दिया गया है, जबकि कई नए जोड़े गए हैं।

गेट का संचालन संयुक्त रूप से आईआईटी (#IIT) बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास, रुड़की और भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बैंगलोर द्वारा किया जा रहा है। शहरों को इन आठ क्षेत्रों में बांटा गया है, जबकि आईआईटी कानपुर आयोजन संस्थान है। यह राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड-गेट (एनसीबी) और उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय (एमओई), भारत सरकार की ओर से आयोजित किया जाएगा।

एशियाई देशों में होगा आयोजन

ढाका (बांग्लादेश), दुबई (यूएई), काठमांडू (नेपाल), कुआलालंपुर (मलेशिया), माले (मालदीव), पोर्ट लुइस (मॉरीशस), सिंगापुर (सिंगापुर) और थिम्पू (भूटान) में भी आयोजन किया जाएगा।

कंप्यूटर आधारित होगी परीक्षा

प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। कुछ विषयों में दो पेपरों के चयन के विकल्प के साथ उनतीस विषय क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी। नए शहरों के साथ-साथ, GATE 2023 के लिए दो-पेपर कॉम्बिनेशन का विवरण भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट किया गया है।

चार फरवरी से होगा गेट का आयोजन

परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी 2023 को आठ क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू होगी और उम्मीदवार 30 सितंबर तक फॉर्म भर सकेंगे। गेट 2023 आधिकारिक वेबसाइट: https://gate.iitk.ac.in पर परीक्षा से संबंधित सूचनाएं मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें-गेट 2022: रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन 30 सितंबर तक बढ़ी, जल्दी करें अप्लाई

संबंधित समाचार