अयोध्या: बीडीसी संघ के जिला उपाध्यक्ष से अस्पताल में दुर्व्यवहार का आरोप, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से हुई शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। क्षेत्र पंचायत सदस्य व बीडीसी संघ के जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक और चिकित्सक पर बदसलूकी व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और स्वास्थ्य मंत्री और जिलाधिकारी से की गई है। बताया कि प्रथम संदर्भन इकाई का दर्जा प्राप्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर …

अयोध्या। क्षेत्र पंचायत सदस्य व बीडीसी संघ के जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक और चिकित्सक पर बदसलूकी व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और स्वास्थ्य मंत्री और जिलाधिकारी से की गई है।

बताया कि प्रथम संदर्भन इकाई का दर्जा प्राप्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में डेंटल विभाग की सेवा कई वर्षों से बदहाल है। चिकित्सक तैनात हैं, लेकिन दंत विभाग में चिकित्सीय संसाधन न होने से दांत के मरीजों को सुविधा नहीं मिल पाती है। दंत विभाग की बदहाली की शिकायत 2 दिन पूर्व उनके द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अलावा स्वास्थ्य मंत्री को जनसुनवाई शिकायत पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत पत्र भेजकर की गई थी।

पीड़ित क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल दुबे ने यह भी बताया कि जनप्रतिनिधि होने के कारण गुरुवार सुबह उनके गांव बल्लीपुर की एक भी महिला के बीमार होने पर उसके परिजनों के साथ तथा अपने एक मित्र का उपचार कराने अस्पताल गए थे, लेकिन अस्पताल में अव्यवस्था होने की उनके द्वारा पूर्व में की गई शिकायत से नाराज सीएचसी के अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह और चिकित्सक अनुराग गुप्ता उनको देखकर आग बबूला हो गए।

आरोप है कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया और भला बुरा कहते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने व अस्पताल से चले जाने के लिए कहा। मामले को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों में भी आक्रोश व्याप्त है। बीडीसी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप पांडेय ने कहा कि पीड़ितों का उपचार कराने के लिए अस्पताल जाने वाले जनप्रतिनिधि के साथ अस्पताल के अधीक्षक और चिकित्सक द्वारा किया गया गलत व्यवहार काफी निंदनीय है।

मामले की जांच करवा कर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने, अधीक्षक को हटाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कराए जाने की मांग जिला अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की जाएगी। कार्रवाई ना होने और अस्पताल में मरीजों को सुविधा ना मिलने पर बीडीसी संघ धरना प्रदर्शन करने का भी निर्णय ले सकता है।

यह भी पढ़ें-स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा के विरोध में उतरी आईएमए, बर्खास्त करने की उठाई मांग

संबंधित समाचार