अयोध्या: जंगली सुअर का शिकार करने आए शिकारियों को ग्रामीणों ने भगाया

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के पूरे नंदा तिवारी अकरनपुर गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 6 लोग जंगली सुअर का शिकार करने पहुंचे थे। सिवान में गन्ने की फसल के किनारे जाल लगाया था। लाठी-डंडों से लैस होकर शिकार करने की जुगत में लगे थे। इस दौरान खेत की तरफ गए ग्रामीणों द्वारा जंगली सुअर के शिकार …

अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के पूरे नंदा तिवारी अकरनपुर गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 6 लोग जंगली सुअर का शिकार करने पहुंचे थे। सिवान में गन्ने की फसल के किनारे जाल लगाया था। लाठी-डंडों से लैस होकर शिकार करने की जुगत में लगे थे। इस दौरान खेत की तरफ गए ग्रामीणों द्वारा जंगली सुअर के शिकार का विरोध किया गया।

सूचना ग्राम प्रधान को दी गई। मौके पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि अजय तिवारी ने शिकारियों को समझा-बुझाकर भगा दिया। आगे क्षेत्र में जंगली जानवरों का शिकार न करने की चेतावनी दी।

प्रधान प्रतिनिधि अजय तिवारी ने बताया कि जंगली सुअर का शिकार करने आए लोग खुद को सुल्तानपुर जनपद कूरेभार थाना क्षेत्र के निवासी बता रहे थे। पर्यावरण परिस्थिति का अंग जंगली जानवरों के शिकार हेतु क्षेत्र में सक्रिय शिकारियों पर अंकुश लगाने के लिए सूचना वन विभाग को दी गई है।

यह भी पढ़ें-लखीमपुर खीरी: करंट लगने से बाघ और जंगली सुअर की मौत, शिकारियों के तार बिछाने की आंशका

संबंधित समाचार