बरेली: महंगाई और बेरोजगारी पर AAP का हल्ला बोल, 28 अगस्त को निकलेगी पदयात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश भर में 28 अगस्त से महंगाई व बेरोजगारी को लेकर पदयात्रा निकाली जाएगी। इस बारे में शाहजहांपुर-रुहेलखंड जोन की उपाध्यक्ष सुनीता गंगवार ने शाहजहांपुर में एक प्रेसवार्ता कर तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश भर में बेरोजगारी और महंगाई दिनों दिन बढ़ती …

बरेली, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश भर में 28 अगस्त से महंगाई व बेरोजगारी को लेकर पदयात्रा निकाली जाएगी। इस बारे में शाहजहांपुर-रुहेलखंड जोन की उपाध्यक्ष सुनीता गंगवार ने शाहजहांपुर में एक प्रेसवार्ता कर तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश भर में बेरोजगारी और महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इससे हर वर्ग के लोग परेशान हो चुके हैं। बताया कि सभी जनपदों में एक ही निर्धारित समय पर पदयात्रा का आयोजन होगा।

गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने चहेतों के कर्ज माफ कर रहे हैं। जबकि यह पैसा आम जनता का था। इसी के कारण अब आम जनता को महंगाई व बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी सरकार की जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। प्रेसवार्ता में शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष राजीव यादव, जिला महासचिव जे बी सिंह, महानगर अध्यक्ष वसुधा अवस्थी, महेंद्र चावला, प्रदेश सचिव मो. हारुन प्रदेश, बीडी शर्मा, प्रशांत मिश्रा, आदि सहित जिला व प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: 11.50 करोड़ से वार्ड में पहुंचेगा पानी, शिलान्यास करेंगे मंत्री अरविंद कुमार

संबंधित समाचार