बहराइच : दीवार गिरने से मलबे में दबकर युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। चहलार गांव निवासी युवक शुक्रवार को पानी भरने के लिए जा रहा था। तभी युवक पर भरभरा कर दीवार गिर गई।जिसके नीचे दबकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत चहलार गांव निवासी 18 वर्षीय विशाल पुत्र रामू …

बहराइच। चहलार गांव निवासी युवक शुक्रवार को पानी भरने के लिए जा रहा था। तभी युवक पर भरभरा कर दीवार गिर गई।जिसके नीचे दबकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत चहलार गांव निवासी 18 वर्षीय विशाल पुत्र रामू शुक्रवार सुबह पानी लाने घर में जा रहा था। अचानक किशोर पर भरभरा कर ईंट की दीवार गिर गई। युवक दीवार के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते और दौड़कर बचाने का प्रयास करते। तब तक युवक ने दम तोड़ दिया। आसपास के लोग एकत्रित हुए। युवक को दीवार के नीचे से बाहर निकाला गया। विशाल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर उप निरीक्षक महबूब आलम कांस्टेबल रूपेंद्र विश्वकर्मा,उदय सेन चौधरी पहुंचे।किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक निखिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि वैधानिक कार्यवाही पूरी कर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:- बदायूं: बारिश में गिरी दीवार, मलबे में दबकर बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार