ट्विटर पर दिनभर ट्रेंड किया ड्रग माफिया के खिलाफ योगी का अभियान, इंटरनेट पर नशे के विरुद्ध मिला जन समर्थन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ छेड़ा गया प्रदेश सरकार का युद्ध लगातार जारी है। पिछले एक सप्ताह से प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों में नशे के सौदगारों के खिलाफ योगी सरकार ने जंग छेड़ रखी है। वहीं, शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ और हापुड़ दौरे के दौरान कहा कि युवाओं …

लखनऊ। प्रदेश में अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ छेड़ा गया प्रदेश सरकार का युद्ध लगातार जारी है। पिछले एक सप्ताह से प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों में नशे के सौदगारों के खिलाफ योगी सरकार ने जंग छेड़ रखी है। वहीं, शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ और हापुड़ दौरे के दौरान कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। ये सभी राष्ट्रीय अपराधी हैं।

इसके बाद सोशल मीडिया पर भी प्रदेश सरकार के इस फैसले का जमकर स्वागत हो रहा है। ट्विटर पर लोगों ने योगीअगेंस्ट-ड्रगमाफिया का समर्थन कर जमकर ट्वीट्स किए। यही कारण है कि दिनभर योगीअगेंस्ट-ड्रगमाफिया टॉप ट्रेंडिंग में बना रहा। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अभियान की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। योगी ने ड्रग और अवैध शराब माफिया के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के निर्देश दिए है।

यही नहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ( एएनटीएफ) का गठन कर दिया है। इसके तहत जोन, क्षेत्रीय स्तर पर नारकोटिक्स पुलिस थाना की स्थापना की जाएगी। पहले चरण में चलाए गए इस अभियान के तहत प्रदेश भर के 342 हुक्काबारों और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के 4338 ठिकानों पर छापे मारते हुए 785 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। यहीं नहीं इन लोगों के पास से साढ़े पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।

समर्थन करते हुए 38 हजार 700 से ज्यादा लोगों ने किया ट्वीट
557 मिलियन लोगों ने इसे देखा। इसके अलावा हैशटैग की रीच 66 मिलियन रही। ट्विटर पर कई बड़े इंफ्यूएंसर ने भी जोरदार समर्थन देते हुए ट्वीट किए। हरीश शर्मा नाम के एक यूजर ने ट्वीट कर कहा, “अब पोस्टर भी लगाए जाएंगे और संपत्ति भी जब्त की जाएगी। योगी के शासन में नशे के सौदागरों की जिंदगी तबाह हो जाएगी। यह है बाबा की शैली। जबकि, निष्कर्ष नाम के यूजर ने लिखा, यूपी सरकार ने पुलिस को शराब, ड्रग और गोतस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अब तक अरबों रुपये की अवैध संपत्ति जब्त हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:-ड्रग माफियाओं के खिलाफ और सख्त हुए सीएम योगी, डीएम, एसडीएम और सीओ करेंगे छापेमारी

संबंधित समाचार