पीलीभीत: रोडवेज की बस अचानक बनी आग का गोला, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। शहर के रामलीला रोड पर खड़ी रोडवेज की बस अचानक आग का गोला बन गई। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ। खड़ी बस में अज्ञात कारणों के चलते आग लगी और कुछ ही देर में भीषण हो गई। बस में कोई सवार नहीं था, ऐसे में बड़ा हादसा बच गया। पीलीभीत: शहर के …

पीलीभीत, अमृत विचार। शहर के रामलीला रोड पर खड़ी रोडवेज की बस अचानक आग का गोला बन गई। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ। खड़ी बस में अज्ञात कारणों के चलते आग लगी और कुछ ही देर में भीषण हो गई। बस में कोई सवार नहीं था, ऐसे में बड़ा हादसा बच गया।

राहगीरों की सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल टीम को भी बुला लिया गया। जिसके बाद बमुश्किल आग पर काबू किया जा सका। आग लगने की वजह को लेकर काफी छानबीन चली, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: पुलिस ने जाम छलका रहे युवको को खदेड़ा, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार