​​RPSC Jobs 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने निकाली इन पदों पर वैकेंसी, ग्रेजुएट ऐसे करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट इंजीनियर व अन्य पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। जिसके लिए आयोग ने एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। बता दें उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के …

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट इंजीनियर व अन्य पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। जिसके लिए आयोग ने एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। बता दें उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आरपीएससी की ऑफिशियल साइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अगस्त 2022 से प्रारम्भ हो जाएगी। जो कि 27 सितंबर 2022 तक चलेगी।

शैक्षणिक योग्यता
बता दें इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए।

उम्र सीमा
अधिसूचना के मुताबिक इन सभी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष तय की गई है। जबकि सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

अधिसूचना के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में 120 अंको के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय प्रदान किया जाएगा। हर गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

आवेदन शुल्क
इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए जनरल केटेगरी और राजस्थान के पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 350 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

ऐसे करें आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल साइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर 29 अगस्त से 27 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- UPPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के इंटरव्यू एक सितंबर से होंगे

 

संबंधित समाचार