बाराबंकी: संयुक्त निदेशक उद्यान ने किया उद्यान विभाग के कार्यक्रमों का निरीक्षण
बाराबंकी। आज जनपद बाराबंकी में उद्यान निदेशालय लखनऊ के संयुक्त निदेशक उद्यान डॉक्टर सर्वेश कुमार जनपद के दौरे पर रहे। अपने भ्रमण में उद्यान विभाग में चल रहे कार्यक्रमों का निरीक्षण तथा जनपद में केला टिशु कल्चर आपूर्तिकर्ता फर्मों के हार्डनिग सेंटर में उपलब्ध पौधों का स्थलीय निरीक्षण भी उनके द्वारा किया गया। उनके द्वारा …
बाराबंकी। आज जनपद बाराबंकी में उद्यान निदेशालय लखनऊ के संयुक्त निदेशक उद्यान डॉक्टर सर्वेश कुमार जनपद के दौरे पर रहे। अपने भ्रमण में उद्यान विभाग में चल रहे कार्यक्रमों का निरीक्षण तथा जनपद में केला टिशु कल्चर आपूर्तिकर्ता फर्मों के हार्डनिग सेंटर में उपलब्ध पौधों का स्थलीय निरीक्षण भी उनके द्वारा किया गया।
उनके द्वारा सर्वप्रथम दरियाबाद स्टेशन कोठी स्थित मेसर्स, एक्सेल प्लांट लिंक प्राइवेट लिमिटेड तथा एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट ( टीईआरआइ) के हार्डिनिंग सेंटर का निरीक्षण किया गया। उसके बाद मैसर्स एच.यू. गूगले बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स विट्रो प्लांट तथा राइज एंड शाइन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड का भी स्थलीय सत्यापन किया गया।
इस दौरान उनके द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना अंतर्गत विकासखंड बनी कोडर में किसान श्याम सुंदर वर्मा के यहां अनुदान पर दिए गए केला रोपण का स्थलीय सत्यापन भी किया गया। वर्तमान में केले की फसल में घार आ चुकी है और फसल काफी अच्छी दशा में पाई गई। संयुक्त निदेशक उद्यान द्वारा विभागीय पौधशाला ऊघौली में पौध उत्पादन कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया और वृहद पौधारोपण के अंतर्गत पौधशाला पर पौधे भी रोपित किए गए।
ग्राम दिलोना में किसानों को विभागीय कार्यक्रमों का फोल्डर वितरित करते हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी गई तथा अपील की गई की अपनी इच्छा अनुसार औद्यानिक फसलों में पंजीकरण कराकर उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ उठाएं। भ्रमण में उनके साथ जिला उद्यान अधिकारी महेश कुमार श्रीवास्तव तथा उद्यान निरीक्षक गणेश चन्द्र मिश्र उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें-अयोध्या: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने रोकी ट्रेन, दी गिरफ्तारी
