Asia Cup 2022 : ’10 साल में पहली बार हुआ जब एक महीने बैट नहीं छुआ’, विराट कोहली ने अपनी खराब फॉर्म पर तोड़ी चुप्पी
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ दिनों से बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। ढाई साल से ज्यादा वक्त हो गया है, लेकिन कोहली के बल्ले से शतक नहीं निकला। वह छह महीनों से एक इंटरनेशनल फिफ्टी भी नहीं लगा सके हैं। हाल ही में विराट कोहली ने इंग्लैंड …
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ दिनों से बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। ढाई साल से ज्यादा वक्त हो गया है, लेकिन कोहली के बल्ले से शतक नहीं निकला। वह छह महीनों से एक इंटरनेशनल फिफ्टी भी नहीं लगा सके हैं। हाल ही में विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे के बाद क्रिकेट से ब्रेक लिया था। इस दौरान कोहली ने एक महीने आराम किया और बैट को हाथ तक नहीं लगाया। इस बात का खुलासा खुद कोहली ने किया है। बीसीसीआई ने शनिवार को विराट कोहली के एक इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी खराब फॉर्म के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Up close and personal with @imVkohli!
Coming back from a break, Virat Kohli speaks about the introspection, the realisation and his way forward! ?
Full interview coming up on https://t.co/Z3MPyeKtDz ?
Watch this space for more ⌛️ #TeamIndia | #AsiaCup2022 | #AsiaCup pic.twitter.com/fzZS2XH1r1
— BCCI (@BCCI) August 27, 2022
विराट कोहली ने कहा कि 10 साल में पहली बार है, जब मैंने एक महीने तक अपने बैट को टच तक नहीं किया। मुझे यह अहसास हुआ कि मैं अपनी इंटेंसिटी को थोड़ा गलत समझ रहा था। मैं अपने आप को समझा रहा था कि आप में इंटेंसिटी है। मगर आपकी बॉडी आपसे रुकने के लिए कह रही थी। दिमाग भी मुझसे ब्रेक लेने और कदम पीछे खींचने के लिए कह रहा था।
पूर्व भारतीय कप्तान कोहली ने कहा, ‘मुझे हमेशा ही ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा जाता है, जो दिमागी तौर पर काफी मजबूत है। मैं ऐसा हूं, लेकिन हर किसी की एक लिमिट होती है और आपको उस लिमिट को पहचानने की जरूरत होती है। अन्यथा चीजें आपके लिए गलत हो सकती हैं। इस वक्त ने मुझे काफी कुछ सिखाया है, जिन्हें मैं समझ नहीं पा रहा था। यह चीजें जब आईं, तो मैंने उन्हें स्वीकार किया। विराट कोहली ने कहा, ‘मुझे यह स्वीकार करने में कोई दिक्कत नहीं है कि मैं मानसिक तौर भी कमजोर हुआ था। यह बहुत ही सामान्य सी बात थी, जो मैंने महसूस की, लेकिन हम हिचकिटाहट के कारण बोलते नहीं हैं। हम मानसिक तौर पर कमजोर नहीं दिखना चाहते हैं।
बता दें कि विराट कोहली एशिया कप से वापसी कर रहे हैं और वह 41 दिन के आराम के बाद सीधे पाकिस्तान से मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेंगे। यह मैच रविवार (28 अगस्त) को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें : Asia Cup 2022 : एशिया कप का महासंग्राम आज से, श्रीलंका-अफगानिस्तान में पहली जंग…ये है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
