Video: प्रयागराज की सड़कों पर मगरमच्छ, खा गया कई सूअर, घरों में दुबके लोग
प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में शनिवार सुबह गंगा से सटे सलोरी इलाके में मगरमच्छ सड़क पर आ गया। 10-12 फीट लंबे मगरमच्छ को देखकर लोग डरकर छतों पर चढ़ गए। इलाके में सभी ने अपने दरवाजे बंद कर लिए। तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम आई तो मगरमच्छ को …
प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में शनिवार सुबह गंगा से सटे सलोरी इलाके में मगरमच्छ सड़क पर आ गया। 10-12 फीट लंबे मगरमच्छ को देखकर लोग डरकर छतों पर चढ़ गए। इलाके में सभी ने अपने दरवाजे बंद कर लिए। तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम आई तो मगरमच्छ को पकड़ने में उनके पसीने छूट गए। काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर वापस गंगा में छोड़ा गया।
वीडियो में देखा जा सकता है, पूरी गली में पानी भरा हुआ है। गली में पानी में 10-12 फीट का मगरमच्छ धीरे-धीरे तैर रहा था। लोग छत से वीडियो बना रहे थे। जिसके घर के सामने से मगरमच्छ गुजरता उनकी रूह कांप उठती। मगरमच्छ इस गली से उस गली तक चलता रहा।
लोगों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। करीब 5 घंटे के अथक प्रयास के बाद वनकर्मी मोहल्लेवासियों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़ने में सफल हुए।
प्रयागराज की सड़कों पर मगरमच्छ, खा गया कई सुअर pic.twitter.com/3ZkykF9ZZ6
— Amrit Vichar (@AmritVichar) August 27, 2022
गलियों में घूम रहे खतरनाक जीव-जंतु
प्रयागराज में बाढ़ के पानी के साथ-साथ विषैले और खतरनाक जीव-जंतुओं से भी खतरा बढ़ गया है। गलियों में खतरनाक आदमखोर जानवर बेखौफ होकर घूम रहे हैं। गलियों में पानी भर गया तो लोग घर छोड़कर कहीं और चले गए हैं, जो लोग हैं भी वह छतों पर रह रहे हैं। जीव जंतु लोगों के दरवाजे से होकर इधर उधर टहलते देख रहे हैं।
प्रयागराज की सबसे सबसे घनी आबादी वाले इलाके सलोरी और शुक्ला मार्केट में भयावह मगरमच्छ दिखा तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। लोग उससे कई मीटर दूर और छत से वीडियो बना रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है, पूरी गली में पानी भरा हुआ है। गली में पानी में 10-12 फीट का मगरमच्छ धीरे-धीरे तैर रहा था। लोग छत से वीडियो बना रहे थे। जिसके घर के सामने से मगरमच्छ गुजरता उनकी रूह कांप उठती। मगरमच्छ इस गली से उस गली तक चलता रहा।
मगरमच्छ ने खा लिए कई सूअर
लोगों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। करीब 5 घंटे के कठिन प्रयास के बाद वनकर्मी मोहल्लेवासियों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़ने में सफल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मगरमच्छ इतना विशालकाय और खतरनाक था कि वह गलियों में घूम रहे कई सुअर को खा गया। वनकर्मी उसे बांधकर कहीं दूर छोड़ने के लिए ले गए तो लोगों ने राहत की सांस ली।
ये भी पढ़ें : … ‘सहते-सहते थक गई हूं’, इच्छामृत्यु चाहती है ये ट्रांसवुमन, इन वजहों से आ गई तंग
