आगरा: ताजमहल दिखाने के बहाने पर्यटकों से फ्रॉड करने वालों पर कसेगा शिकंजा, शुरू होगा यह विशेष अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। दुनिया की प्रसिद्ध इमारतों में शुमार ताजमहल और लालकिला दिखाने के बहाने पर्यटकों से फ्रॉड करने वालों पर जिला पुलिस बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। इन स्थलों आसपास सक्रिय लपकों की धरपकड़ के लिए अभियान चलेगा। पुलिस की विशेष टीम लपकों को चिह्नित करेगी। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी होगी। …

आगरा, अमृत विचार। दुनिया की प्रसिद्ध इमारतों में शुमार ताजमहल और लालकिला दिखाने के बहाने पर्यटकों से फ्रॉड करने वालों पर जिला पुलिस बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। इन स्थलों आसपास सक्रिय लपकों की धरपकड़ के लिए अभियान चलेगा। पुलिस की विशेष टीम लपकों को चिह्नित करेगी। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी होगी। आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इस संबंध में अधीनस्थों को निर्देश जारी किए हैं। इस अभियान को जल्द ही चलाया जाएगा।

ताज और आगरा किला देखने आने वाले पर्यटकों को स्थानीय बोली में लपके कहे जाने वाले अपने जाल में फंसाते हैं। उनके निशाने पर ज्यादातर विदेशी पर्यटक रहते हैं। इसके बाद ताज दिखाने से लेकर होटल और पार्किंग का ठेका ले लेते हैं। इसे संज्ञान में लेकर पुलिस ने लपकों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। पूरे एक महीने का अभियान चलाया जाएगा।

एसएसपी ने बताया कि विशेष टीम यह देखेगी कि लपके कहां-कहां सक्रिय हैं। किस तरह से लोगों को परेशान करते या ठगते हैं। इसके बाद मुकदमे दर्ज कर आरोपी जेल भेजे जाएंगे। इनपर गुंडा एक्ट भी लगेगा।

यह भी पढ़ें –तीन सितंबर को 16 हजार शिक्षकों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र- मुख्यमंत्री शिवराज

संबंधित समाचार