अलीगढ़: लम्पी बीमारी के चलते तीन हजार से अधिक पशु बीमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। जिले के कई गांवों में तीन हजार से अधिक पशु लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) की चपेट में आ चुके हैं। अब तक 16 गोवंश की मौत हो चुकी है। लंपी के प्रकोप को देखते हुए शासन पशुपालन विभाग को अगले एक-दो दिन में 70 हजार वैक्सीन उपलब्ध कराने जा रहा है। मिली …

अलीगढ़, अमृत विचार। जिले के कई गांवों में तीन हजार से अधिक पशु लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) की चपेट में आ चुके हैं। अब तक 16 गोवंश की मौत हो चुकी है। लंपी के प्रकोप को देखते हुए शासन पशुपालन विभाग को अगले एक-दो दिन में 70 हजार वैक्सीन उपलब्ध कराने जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले में टप्पल, खैर, चंडौस एवं अतरौली ब्लॉक के 92 गांवों में अब तक तीन हजार से अधिक पशु लंपी बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि ग्रामीण लंपी से अब तक दर्जनों गोवंश की मौत होने का दावा कर रहे हैं। चंडौस ब्लॉक से लंपी वायरस की शुरुआत हुई थी। पहले दिन के बाद से ही लगातार बीमारी घातक बन रही है। अब तक पशुपालन विभाग की 15 टीमें गांवों में पशुओं का परीक्षण करने में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें –ATM Fraud Cases: हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार