गर्रा नदी हादसा: 3 दर्जन से अधिक ग्रामीण अभी भी लापता, सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। गर्रा नदी के पुल पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली नदी में गिर जाने से 3 दर्जन से अधिक ग्रामीणों का पता अभी नहीं चल सका है नदी में गिरी ट्रैक्टर ट्राली व लोगों की खोजबीन के लिए एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर संज्ञान लेकर …

हरदोई, अमृत विचार। गर्रा नदी के पुल पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली नदी में गिर जाने से 3 दर्जन से अधिक ग्रामीणों का पता अभी नहीं चल सका है नदी में गिरी ट्रैक्टर ट्राली व लोगों की खोजबीन के लिए एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर संज्ञान लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए है। घटना की खबर मिलते ही आईजी लक्ष्मी सिंह भी मौके पर पहुंच गई हैं। गोताखोरों सहित जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा हुआ है।

बताते चलें थाना पाली के बेगराजपुर गांव के लगभग 40 किसान निजामपुर मंडी से खीरा बेच कर अपने गांव वापस आ रहे थे। लगभग 2 बजे जैसे ही ट्रैक्टर गर्रा नदी के पुल पर पहुंचा अचानक ट्रैक्टर का अगला बाया पहिया निकल गया । अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली सभी सवारों सहित नदी में जा गिरा। नदी के तेज बहाव मैं जैसे तैसे एक दर्जन से अधिक लोग अपनी जान बचाकर नदी से बाहर निकल पाए। शेष लोगों की खोजबीन के लिए गोताखोर एनडीआरएफ एसडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं जिला प्रशासन गोताखोर व नावों के साथ मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा हुआ है । ट्रैक्टर निकालने के लिए हाइड्रा व क्रेन मशीन मौके पर मंगाई गई हैं लेकिन अभी ट्रैक्टर नहीं निकल पाया है । तमाम प्रयास के बाद भी नदी में डूबे अन्य लोगों का पता नहीं चल सका है । मौके पर जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक सहित कई थानों की पुलिस बल भी लगा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर आई जी रेंज लक्ष्मी सिंह भी मौके पर पहुंच गई हैं।

बेगराजपुर में मचा हाहाकार
बेगराजपुर में महिलाओं बच्चों व पुरुषों की चीखें सुनाई पड़ रही है किसी का बेटा नदी में डूब गया तो किसी का भाई कोई अपने पिता को लेकर रो रहा है तो किसी के सुहाग का पता नहीं चल रहा है। बेगराजपुर में हाहाकार का माहौल मचा हुआ है गांव वाले नदी में डूबे लोगों की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं ।

यह भी पढ़ें –Jio दन-दना-दन: रिलायंस जियो की यूपी पश्चिम सर्किल में सबसे तेज पकड़, 5MHz स्पेक्ट्रम अपने नेटवर्क में जोड़ा

संबंधित समाचार