लखनऊ: महिलाओं ने निकाली जागरुकता रैली, कहा- सब मिलकर करें सहयोग, नहीं फैलेगा संक्रामक रोग

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के फैजुल्लागंज इलाके में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए आज एक जागरुकता रैली निकाली गयी। केशव नगर पुलिस चौकी से शुरू हुई यह जागरुकता रैली तिकोना पार्क पर जाकर सामप्त हुई। बाल महिला सेवा संगठन व स्थानीय लोगों के सहयोग से निकाली गयी इस जागरुकता रैली में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा …

लखनऊ। राजधानी के फैजुल्लागंज इलाके में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए आज एक जागरुकता रैली निकाली गयी। केशव नगर पुलिस चौकी से शुरू हुई यह जागरुकता रैली तिकोना पार्क पर जाकर सामप्त हुई। बाल महिला सेवा संगठन व स्थानीय लोगों के सहयोग से निकाली गयी इस जागरुकता रैली में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

दरअसल, फैजुल्लागंज इलाके में हर साल संक्रामक बीमारियों की चपेट में लोग आते है और भारी तादात में बीमार पड़ते हैं। ऐसे में यह इलाका काफी संवेदनशील माना जाता है। इन्ही सब बातों के मद्देनजर आज बाल महिला सेवा संगठन की तरफ से जागरुकता रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया था।

इस जागरुकता रैली में कूड़ा कूड़ेदानी में, सोएं मच्छरदानी में दूर हो बेक्टर जनित रोग यदि मिले सब का सहयोग के संदेश के साथ घर-घर लोगों को संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बाल महिला सेवा संगठन के समस्त पदाधिकारियों के साथ, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष सीएल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष एमके शुक्ल, अनूप शुक्ल, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बरेली: मिशन शक्ति जागरुकता रैली को एडीजी ने दिखाई हरी झंडी

संबंधित समाचार